सेक्टर 6 में गांजा बेचने की तैयारी कर रहे अपचारी बालक पर कार्रवाई, 2.210 किलो गांजा और स्कूटी जब्त
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई नगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है।
- पुलिस ने उसके कब्जे से 2.210 किलोग्राम गांजा, एक स्कूटी तथा गांजा बिक्री से प्राप्त नगदी जब्त की है।
- जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग ₹2,00,240 बताया गया है।
- मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर अपचारी बालक को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
👉दिनांक 17 जुलाई 2026 को थाना भिलाई नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अक्षय पात्र, सेक्टर-06 के सामने एक व्यक्ति अपने साथी के साथ स्कूटी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तथा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार विधिवत कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया। उसके कब्जे से 2.210 किलोग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी तथा गांजा बिक्री से प्राप्त नगदी जब्त की गई। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग ₹2,00,240 है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई करते हुए अपचारी बालक को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
👉पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा स्कूटी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर सार्वजनिक स्थान पर ग्राहक तलाशते हुए अवैध बिक्री करने का प्रयास किया जा रहा था।
घटनास्थल – अक्षय पात्र के सामने, सेक्टर-06, भिलाई नगर।
जब्त सामग्री
- 2.210 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित मूल्य ₹1,10,000)।
- एक स्कूटी (अनुमानित मूल्य ₹80,000)।
- गांजा बिक्री से प्राप्त नगदी राशि।
- कुल जब्ती मूल्य लगभग ₹2,00,240।
सराहनीय कार्य
👉उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई नगर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की त्वरित सूचना संकलन, सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
👉दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री, परिवहन अथवा सेवन संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अगली खबर पढ़े 👉 जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा नगर, रथयात्रा में शामिल हुए सांसद विजय बघेल, श्रद्धालुओं संग खींचा भगवान का रथ
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

