सेक्टर 6 में गांजा बेचने की तैयारी कर रहे अपचारी बालक पर कार्रवाई, 2.210 किलो गांजा और स्कूटी जब्त
– DIGITAL BHILAI NEWS – भिलाई नगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.210 किलोग्राम गांजा, एक स्कूटी तथा गांजा बिक्री से प्राप्त नगदी जब्त की है।…

