राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई BSP की पुरुष और महिला टीमें, जानिए कौन-कौन खिलाड़ी हुए शामिल!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के खेल प्रतिभागी एक बार फिर राज्य स्तर पर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
- छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एनटीपीसी लारा, रायगढ़ में आयोजित होने वाली 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बीएसपी की पुरुष एवं महिला टीमें रवाना हो गई हैं।
- प्रतियोगिता में राज्यभर से 1000 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।
- दोनों टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षित कर अंतिम रूप दिया गया है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

21वीं सीनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दिखेगा खिलाड़ियों का दम
👉छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एनटीपीसी (लारा), रायगढ़ में राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 1000 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। भिलाई इस्पात संयंत्र भी इस प्रतियोगिता में अपनी पुरुष एवं महिला टीमों को उतार रहा है। इसके लिए 02 नवंबर 2026 को खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। चयन के बाद 03 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक दोनों टीमों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया।
10 नवंबर को घोषित हुई फाइनल टीम, खिलाड़ियों को मिली खेल जर्सी
👉10 नवंबर 2026 को बीएसपी की पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल टीमों की अंतिम घोषणा की गई। इस अवसर पर सभी चयनित खिलाड़ियों को खेल जर्सी एवं स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया। स्पोर्ट्स किट (जर्सी) का वितरण भिलाई इस्पात संयंत्र के जनरल मैनेजर टाउनशिप श्री विष्णु पाठक एवं नागरिक सुविधा एवं खेल विभाग के डीजीएम तथा ओलंपियन श्री राजेंद्र प्रसाद के करकमलों द्वारा किया गया।
जापानी खिलाड़ियों से सीखने की जरूरत: विष्णु पाठक
👉इस अवसर पर बीएसपी वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विष्णु पाठक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वॉलीबॉल टीम को जापान देश के वॉलीबॉल खिलाड़ियों से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जापानी खिलाड़ियों की हाइट और शरीर की कद-काठी दूसरे देशों के खिलाड़ियों की तुलना में काफी सामान्य रहती है, लेकिन उनकी टीम भावना और टीम कौशल के साथ किया गया प्रदर्शन उन्हें दूसरी टीमों के मुकाबले मजबूत बनाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को टीम भावना के साथ खेलने और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
वॉलीबॉल में व्यक्तिगत नहीं, पूरी टीम का प्रदर्शन महत्वपूर्ण: राजेंद्र प्रसाद
👉इस मौके पर भिलाई इस्पात संयंत्र के नागरिक सुविधा एवं खेल विभाग के डीजीएम एवं ओलंपियन श्री राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वे स्वयं बॉक्सिंग खिलाड़ी हैं, लेकिन वॉलीबॉल एक टीम गेम है। इसमें किसी एक खिलाड़ी का प्रदर्शन अधिक महत्व नहीं रखता। उन्होंने कहा कि जब तक पूरी टीम एक साथ मिलकर बेहतरीन खेल प्रदर्शन नहीं करती, तब तक जीत हासिल करना संभव नहीं है। वॉलीबॉल में सामूहिक प्रयास, आपसी तालमेल और टीमवर्क ही सफलता की असली कुंजी है।
बीएसपी की पुरुष वॉलीबॉल टीम में शामिल खिलाड़ी
👉21वीं सीनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए बीएसपी की पुरुष टीम में निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
- एस. सागर मूर्ति (कप्तान)
- राणा प्रताप सिंह
- अजय कुमार शर्मा
- एलेक्स पैट्रिक
- सोमनाथ चंद्रवंशी
- तुषार पलीत
- यश सिंह
- युधिष्ठिर दलाई
- गोपेंद्र निर्मलकर
- परमीत सिंह
- शिवकुमार शर्मा
- लक्की कुमार भास्कर
बीएसपी की महिला वॉलीबॉल टीम में शामिल खिलाड़ी
👉महिला वर्ग में बीएसपी की टीम का नेतृत्व मिताली ठाकुर करेंगी। टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं।
- मिताली ठाकुर (कप्तान)
- राखी सिंह
- जयंती बाग
- पायल नायक
- हिमांशी सोना
- आकांक्षा कुजूर
- अंशु वर्मा
- पूनम शर्मा
- रनदीप कौर
- गुरलीन कौर
- दिव्या गुप्ता
- भाव्या राव
बीएसपी वॉलीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे उपस्थित
👉कार्यक्रम के दौरान बीएसपी वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री ख्वाजा अहमद, कोषाध्यक्ष शेख मेहमूद, कार्यकारी सदस्य पी. मनोज, डी.पी. सिंह, व्यास कुमार एवं पी.के. पांडेय उपस्थित थे।
टीम भावना और बेहतर प्रदर्शन पर रहेगी नजर
👉बीएसपी की पुरुष एवं महिला दोनों टीमें इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संयंत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण शिविर के बाद तैयार हुई इन टीमों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ राज्य स्तर पर भिलाई इस्पात संयंत्र की खेल परंपरा और पहचान को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई इस्पात संयंत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन, प्रतियोगिताओं के जरिए दिया जागरूकता का संदेश!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

