सेक्टर-7 दुर्गा पंडाल पहुंचे BSP के ED Works राकेश कुमार, संयंत्र में Zero Accident और सुरक्षित उत्पादन का दिया संदेश
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- आस्था, संस्कृति और औद्योगिक सुरक्षा के संदेश के साथ भिलाई स्टील प्लांट के ED Works श्री राकेश कुमार 19 अक्टूबर को सपरिवार भिलाई के सेक्टर-7 स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव पंडाल पहुंचे।

- इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भिलाई स्टील प्लांट की कुशलता, प्रगति तथा निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की।
- इस अवसर पर श्री राकेश कुमार ने मंच से संयंत्र में Zero Accident (शून्य दुर्घटना) के लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश प्रसारित किया।
- उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सभी कार्मिकों की सुरक्षित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया।
- साथ ही, सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उत्पादन में बढ़ोतरी और संयंत्र की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी संदेश दिया
- सेक्टर-7 का सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव पंडाल इस वर्ष पाषाण युग (Stone Age) की थीम पर तैयार किया गया है।

- इस विशेष थीम के माध्यम से प्राचीन जीवनशैली के साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विशेष रूप से बस्तर की लोककला एवं परंपराओं की झलक प्रस्तुत की गई है।
- पंडाल की साज-सज्जा में पारंपरिक शिल्प और प्राकृतिक सामग्रियों का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।
- इस पंडाल की एक प्रमुख विशेषता इसका इको-फ्रेंडली निर्माण है।
- इसके निर्माण में फूस और बांस जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है, जिससे पर्यावरण के अनुकूल सजावट को बढ़ावा दिया गया है।

- पारंपरिक कला, स्थानीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा को समेटे यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
- सेक्टर-7 का यह 70वें वर्ष का आयोजन है जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का भी संदेश दे रहा है।
- वहीं, ED Works श्री राकेश कुमार द्वारा मंच से दिया गया Zero Accident का संदेश औद्योगिक सुरक्षा और सुरक्षित उत्पादन के महत्व को रेखांकित करता है।
- सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति, सेक्टर-7 के अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि समिति के लिए यह गर्व का विषय है कि भिलाई स्टील प्लांट के ED Works श्री राकेश कुमार सपरिवार मां दुर्गा के दर्शन करने पंडाल पहुंचे।
- उन्होंने संयंत्र की कुशलता, सुरक्षित कार्यप्रणाली और उत्पादन में निरंतर वृद्धि के लिए की गई प्रार्थना की सराहना की।
- समिति की ओर से हम उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं और मां दुर्गा से भिलाई स्टील प्लांट सहित सभी कार्मिकों की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना करते हैं।
- इस अवसर पर BSP WORKERS UNION के सभी पदाधिकारी और समस्त समिति के सदस्य शामिल थे।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP में शॉप फ्लोर पर मोबाइल इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

