सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव विज्ञापन विज्ञापन

भिलाई स्टील प्लांट को बेचने की खबरें भ्रामक, इस्पात मंत्रालय ने किया खंडन!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की तैयारी संबंधी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है।
  • इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इन दावों का खंडन किया है।
  • वहीं, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक इकाई ने भी इन खबरों को गलत करार दिया है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

अपुष्ट खबरें साझा न करने की अपील

👉बीएसपी प्रबंधन ने कर्मचारियों, हितधारकों और आम जनता से अपील की है कि वे संयंत्र को बेचे जाने से जुड़ी अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और न ही उन्हें आगे प्रसारित करें। किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि करना जरूरी है, ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच अनावश्यक भ्रम न फैले।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

उज्ज्वल दत्ता बोले- झूठ फैलाने वालों की खुली पोल

👉वहीं बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने के दावे की सच्चाई अब जनता के सामने आ गई है। इस्पात मंत्रालय के आधिकारिक स्पष्टीकरण ने इन खबरों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि बिना ठोस तथ्यों के ऐसी खबरें फैलाकर कर्मचारियों और आम जनता के बीच भ्रम पैदा करना उचित नहीं है। भिलाई इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान और हजारों परिवारों की आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है।


देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका

👉स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की प्रमुख इकाई बीएसपी ने देश के इस्पात उत्पादन, रोजगार और छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Join WhatsApp

अगली खबर पढ़े 👉 BSP में शॉप फ्लोर पर मोबाइल इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *