सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

शेयर ट्रेडिंग में करोड़ों के मुनाफे का झांसा! परिवार के 10 सदस्यों से ₹3.04 करोड़ की ठगी!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर परिवार के 10 सदस्यों से करोड़ों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कराने के मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
  • शिकायत के अनुसार आरोपी ने कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे।
  • इनमें से 1,03,60,000 रुपये वापस किए गए, जबकि 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किए गए।
  • शिकायत मिलने के चंद घंटों के भीतर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया और पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का दिया झांसा

👉प्रार्थी कृष्ण कुमार चंद्राकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड क्रमांक 06, बैगापारा दुर्ग ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत के अनुसार आरोपी प्रकाश सिन्हा ने स्वयं की शेयर ट्रेडिंग कंपनी संचालित करने तथा उसमें राशि निवेश करने पर अधिक मुनाफा प्राप्त होने का विश्वास दिलाया। इसी भरोसे के आधार पर आरोपी ने प्रार्थी एवं उसके परिवार के कुल 10 सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया।


परिवार के खातों से आरोपी के खाते में पहुंचे ₹3.04 करोड़

👉पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा 24 नवंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के मध्य विभिन्न बैंक खातों से कुल 3,04,50,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए गए।

इनमें से आरोपी द्वारा 1,03,60,000 रुपये परिवार के सदस्यों के खातों में वापस किए गए, लेकिन शेष 2,00,90,000 रुपये वापस नहीं किए गए।

Join WhatsApp

राशि वापस नहीं मिलने पर प्रार्थी द्वारा पुलिस में शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 420 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।


शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की त्वरित कार्रवाई

👉प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में वित्तीय लेन-देन एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन जारी है।


आरोपी के पास से मोबाइल फोन जब्त

👉आरोपी की निशानदेही एवं प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी का 01 मोबाइल फोन जप्त किया है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।


ऐसे दिया गया कथित तौर पर धोखाधड़ी को अंजाम

👉पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी एवं उसके परिवार के सदस्यों को निवेश के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद विभिन्न बैंक खातों से राशि आरोपी के खाते में ट्रांसफर करवाई गई। आरोपी द्वारा इसमें से कुछ राशि वापस की गई, जबकि शेष राशि वापस नहीं की गई।


गिरफ्तार आरोपी का नाम

प्रकाश सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, तहसील भिलाई-03, जिला दुर्ग (छ.ग.), हाल ग्राम कोनार, मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)।


थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस की सराहनीय भूमिका

👉उक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद आरोपी की त्वरित पतासाजी, गिरफ्तारी तथा प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों के संकलन हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है।


दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश अथवा किसी भी वित्तीय योजना में निवेश करने से पहले संबंधित कंपनी एवं व्यक्ति की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। पुलिस ने कहा है कि अधिक मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन राशि ट्रांसफर न करें तथा किसी भी संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।


अगली खबर पढ़े 👉 नगर सेना में नौकरी का झांसा देकर 6.30 लाख की ठगी! 15 किस्तों में रकम लेने वाला आरोपी गिरफ्तार


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *