भिलाई में माता येल्लम्मा के दरबार पहुंचे मद्दी श्रीनिवास, हुआ भव्य स्वागत और सम्मान; बोले—यहां के लोगों से मिलता है अपार प्यार
– DIGITAL BHILAI NEWS –
“भिलाई में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर माता येल्लम्मा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का माहौल, छत्तीसगढ़ बेवरेजेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष मद्दी श्रीनिवास ने किए दर्शन..”
- भिलाई में शारदीय नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है।
- इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन के बेवरेजेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष मद्दी श्रीनिवास ने सेक्टर-2 स्थित माता येल्लम्मा मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
- इस दौरान उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। मद्दी श्रीनिवास ने भिलाई के लोगों से मिलने वाले प्यार, सम्मान और सहयोग को अपनी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला बताया।

माता येल्लम्मा मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम
सेक्टर-2, सड़क नंबर 15बी स्थित माता येल्लम्मा मंदिर में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व पूर्व पार्षद जे. कोरमा राव एवं जे. श्रीनिवास राव के प्रयासों से हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के बेवरेजेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष माननीय श्री मद्दी श्रीनिवास तथा छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम के उपमहासचिव श्री एस. गणेश ने माता येल्लम्मा मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मद्दी श्रीनिवास का भव्य स्वागत एवं सम्मान
👉श्री मद्दी श्रीनिवास ने माता के दर्शन के पश्चात उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर जे. श्रीनिवास राव, जे. कोरमा राव, बी. जोगा राव, वाई. भास्कर राव, डी. गुरुमूर्ति, ओ.पी. सिंग, राजु देशमुख, बालाजी, जे. ललिता सहित अन्य लोगों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
भिलाई के लोगों से मिलता है अपार प्यार : मद्दी श्रीनिवास
👉इस अवसर पर श्री मद्दी श्रीनिवास ने कहा कि उन्हें भिलाई में हमेशा बहुत प्यार और सम्मान मिलता है। उन्हें भिलाई की संस्कृति बेहद पसंद है। उन्होंने कहा कि जब भी वे भिलाई आते हैं, यहां के सभी वर्गों के लोगों से उन्हें स्नेह और अपनापन मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सफलता में भिलाई के लोगों के प्यार, आशीर्वाद और सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान है। छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें बेवरेजेज कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने में भी भिलाई के लोगों के आशीर्वाद को वे महत्वपूर्ण मानते हैं।
कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
👉इस अवसर पर नई दुनिया के संपादक सूर्या राव, नीलम चेन्ना केशवुलु, आदिनारायण, जया रेड्डी, आदिनारायण, सुरेश कुमार, रवि, ए. धनराजु, के. तिरुपति राव, गोपाल एवं न्यू आजाद गणेश उत्सव समिति नारी शक्ति सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम
👉माता येल्लम्मा मंदिर में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सद्भाव के वातावरण में संपन्न हुआ। शारदीय नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माता के दर्शन और आपसी मेल-मिलाप ने आयोजन को विशेष बना दिया।
अगली खबर पढ़े 👉 सेक्टर-9 अस्पताल के तकनीकी कर्मचारियों को मिला बकाया वेतन, BSP Workers Union की पहल पर हुआ भुगतान
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

