भिलाई में विशेष बच्चों के लिए बड़ी पहल: SAIL डायरेक्टर पर्सनल के.के. सिंह ने स्वामी विवेकानंद जन सेवा केन्द्र के स्पीच थेरेपी सेंटर का किया उद्घाटन
– DIGITAL BHILAI NEWS –
“सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल..”
- भिलाई में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के उपचार और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
- स्वामी विवेकानंद जन सेवा केन्द्र (स्पीच थेरेपी सेंटर) का उद्घाटन SAIL के डायरेक्टर पर्सनल श्री के.के. सिंह के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ।
- इस पहल से सेरेब्रल पाल्सी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एवं ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के समग्र पुनर्वास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
- कार्यक्रम में बीएसपी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
स्वामी विवेकानंद जन सेवा केन्द्र के स्पीच थेरेपी सेंटर का उद्घाटन
👉स्वामी विवेकानंद जन सेवा केन्द्र (स्पीच थेरेपी सेंटर) का उद्घाटन SAIL के डायरेक्टर पर्सनल श्री के.के. सिंह के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रवीण निगम, ईडी (एफ एंड ए) एवं श्री पवन कुमार, ईडी (एचआर) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री ए.बी. श्रीनिवास, श्री मनोज दुबे, सेफी चेयरमैन एवं ओईडब्ल्यूटी के चेयरमैन श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर, ओईडब्ल्यूटी के महासचिव श्री अंकुर मिश्रा, श्री सुनील कुमार जैन, श्री एस.सी. जगदाले, श्री सी.आई. भट्ट, श्री सुनील कुमार नैय्यर, श्रीमती के. सरस्वती, श्री सौमिक डे, श्री सौभाग्य रंजन साहू, श्री अखिलेश मिश्रा, श्री संतोष सिंह, श्री रेमी थॉमस, श्री प्रहलाद मौर्य, श्रीमती अनु पी., श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री अब्दुल शरीफ, श्री एच.एल. सोनवानी, श्री श्रवण शुक्ला, श्री जी.पी. सोनी, श्री विनीत वर्मा, श्री रोहित हरित, श्री विकास सिन्हा, श्री अखिल मिश्रा, श्री एस के नागले, श्री डी.पी.एस. बरार, श्री तुषार सिंह सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
निःशुल्क बाल पुनर्वास एवं चिकित्सा सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
👉विदित हो कि 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सेक्टर-10, भिलाई में सेरेब्रल पाल्सी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एवं ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए निःशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ किया गया था। स्वामी विवेकानंद जन सेवा केन्द्र का संचालन सेवा फाउंडेशन द्वारा बीएसपी की सीएसआर पहल तथा ओईडब्ल्यूटी (ऑफिसर्स एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट) के सहयोग से किया जा रहा है।
इस केन्द्र में छह माह से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को निःशुल्क फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदान की जाती है। स्पीच थेरेपी सेंटर के शुभारंभ से बच्चों के समग्र पुनर्वास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस पहल का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आवश्यक उपचार एवं सहयोग उपलब्ध कराना तथा उनके परिवारों को राहत प्रदान करना है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं उपचार की सुविधाओं से वंचित परिवारों तक सेवाएं पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है।
श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर ने दिया सेवा और समर्पण का संदेश
👉कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेफी चेयरमैन एवं ओईडब्ल्यूटी के चेयरमैन श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर ने कहा कि भिलाई की पहचान केवल इस्पात उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की भी नगरी है। हमें भिलाई में भलाई की इस गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना है।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि “जीव सेवा ही शिव सेवा है।” जरूरतमंदों, विशेषकर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सेवा करना मानवता की सच्ची साधना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के सेवा प्रकल्प समाज में संवेदनशीलता, सहयोग एवं सकारात्मक परिवर्तन की भावना को और मजबूत करेंगे।
सेवा फाउंडेशन की सामाजिक प्रतिबद्धता
👉सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यथासंभव सहयोग करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों और उनके परिवारों को राहत प्रदान करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है।
बीएसपी प्रबंधन ने की भिलाई की सेवा संस्कृति की सराहना
👉विशिष्ट अतिथि श्री पवन कुमार, ईडी (एचआर) ने भिलाई की गौरवशाली संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि भिलाई के लोग केवल इस्पात निर्माण में ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण एवं सामाजिक सुधार के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की यह भावना भिलाई की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने इस्पात उद्योग के लिए आने वाली पीढ़ी को दक्ष एवं सक्षम बनाने हेतु बीएसपी प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।
विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण निगम, ईडी (एफ एंड ए) ने सेवा फाउंडेशन एवं ऑफिसर्स एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेरेब्रल पाल्सी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एवं ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने इस प्रकार की जनकल्याणकारी पहलों को प्रोत्साहित करने में बीएसपी प्रबंधन के सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
श्री के.के. सिंह ने सेवा कार्यों को बताया राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम
👉कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री के.के. सिंह, डायरेक्टर पर्सनल, SAIL ने स्वामी विवेकानंद जन सेवा केन्द्र (बाल पुनर्वास केन्द्र) के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने सेवा फाउंडेशन एवं ओईडब्ल्यूटी से जुड़े उन सदस्यों की प्रशंसा की, जो सेल में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के बाद भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से पालन कर रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा कि सेल बिरादरी द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान समय में ऐसे नए सेवा प्रकल्पों को विकसित करने की आवश्यकता है, जिनसे समाज के जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस्पात उत्पादन के साथ-साथ इस्पात नगरी में समाज सेवा के ऐसे कार्य राष्ट्र निर्माण में हमारी सहभागिता को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने इस जनसेवा केन्द्र के प्रयासों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह केन्द्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं उनके परिवारों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन
👉कार्यक्रम के अंत में ओईडब्ल्यूटी के महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सेवा फाउंडेशन के सदस्यों, ओईडब्ल्यूटी के पदाधिकारियों तथा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से ही समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा एवं सहायता पहुंचाने का संकल्प साकार हो रहा है। यह आयोजन सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भिलाई इस्पात बिरादरी की प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।
अगली खबर पढ़े 👉 सेक्टर-9 अस्पताल के तकनीकी कर्मचारियों को मिला बकाया वेतन, BSP Workers Union की पहल पर हुआ भुगतान
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

