सेक्टर-9 अस्पताल के तकनीकी कर्मचारियों को मिला बकाया वेतन, BSP Workers Union की पहल पर हुआ भुगतान
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत संविदा तकनीकी कर्मचारियों के वेतन भुगतान का मामला आखिरकार सुलझ गया है।
- BSP Workers Union के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता एवं युवा विंग के महासचिव दीपेश कुमार चुघ की पहल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) एवं चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख डॉ. उदय कुमार के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन की राशि पहुंच गई।
- 17 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे वेतन जमा होने से कर्मचारियों को राहत मिली।
- इस पर कर्मियों ने कॉल पर यूनियन को धन्यवाद दिया।
डॉ. उदय कुमार ने किया हस्तक्षेप, संबंधित कंपनी के अधिकारी से की बात
👉वेतन भुगतान में देरी की समस्या को लेकर BSP Workers Union के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता एवं युवा विंग के महासचिव दीपेश कुमार चुघ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) एवं Head of Medical Services डॉ. उदय कुमार से चर्चा की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. उदय कुमार ने संबंधित कंपनी के प्रमुख को बुलाकर उनसे बातचीत की और लंबित वेतन भुगतान का रास्ता निकालने के लिए पहल की। इस हस्तक्षेप के बाद भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ी और 17 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन जमा हो गया। इससे लंबे समय से वेतन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को राहत मिली।
लगभग 130 कर्मचारी दे रहे हैं स्वास्थ्य सेवाएं
👉सेक्टर-9 अस्पताल, हेल्थ सेंटर, मेन मेडिकल पोस्ट और ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर सहित विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में लगभग 130 संविदा कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और पैथोलॉजी से जुड़े तकनीकी कर्मचारी शामिल हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से संविदा नियुक्तियों की व्यवस्था की गई थी। इसके तहत हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड (HLL) को कर्मचारियों की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसके माध्यम से टाइम एंड मैनेजमेंट (T&M) नामक संविदा संस्था के जरिए कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।
समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करना भी जरूरी
👉वेतन भुगतान का मामला सुलझने से कर्मचारियों को तत्काल राहत जरूर मिली है, लेकिन इस घटना ने संविदा कर्मचारियों के वेतन भुगतान की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। अस्पताल जैसी आवश्यक सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के लिए समय पर वेतन मिलना बेहद जरूरी है, क्योंकि वे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अब आवश्यकता है कि संबंधित संस्थाएं भविष्य में वेतन भुगतान में देरी न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करें। इससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन भी सुचारु रूप से जारी रहेगा।
उज्ज्वल दत्ता क्या बोले ?
👉BSP Workers Union के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने डॉ. उदय कुमार को समस्या के त्वरित निवारण के लिए उनका धन्यवाद किया है। और कहा कि यूनियन हमेशा कर्मचारियों-श्रमिकों के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी कर्मचारी को कार्यस्थल पर या सेवा संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो वे निःसंकोच यूनियन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन की बैठक वर्ष के सभी 12 महीनों में हर हफ्ते प्रत्येक बुधवार शाम को आयोजित की जाती है, ताकि कर्मचारियों की शिकायतों को सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जा सके।
वेतन भुगतान सुनिश्चित होने से कर्मचारियों को राहत मिली है। अब उम्मीद है कि प्रबंधन और संबंधित एजेंसियां भविष्य में समय पर भुगतान की व्यवस्था बनाए रखेंगी, ताकि कर्मचारियों को अपने मेहनताने के लिए इंतजार न करना पड़े।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP ठेका श्रमिक बोनस: दीपावली से एक सप्ताह पहले भुगतान की मांग, समस्या होने पर यूनियन से करें संपर्क।
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

