सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: भिलाई में रंगोली के जरिए राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भिलाई नगर विधानसभा स्तरीय ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम का आयोजन श्री शंकराचार्य विद्यालय, हुडको में किया गया।
  • कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने रंगोली के माध्यम से सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों को आकर्षक रूप में अभिव्यक्त किया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

Prem Prakash pandey

विज्ञापन दीपेश कुमार चुघ - संचालक पद प्रत्याशी

श्री शंकराचार्य विद्यालय हुडको में हुआ रंगोली कार्यक्रम

👉श्री शंकराचार्य विद्यालय हुडको में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25_वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भिलाई नगर विधानसभा स्तरीय ‘सेवा_संकल्प_अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं युवाओं ने रंगोली के माध्यम से सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों को सुंदरता के साथ अभिव्यक्त किया।


कार्यक्रम में ये प्रमुख अतिथि रहे उपस्थित

👉कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रेमप्रकाश पांडे जी (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छ.ग.), भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी, कार्यक्रम जिला प्रभारी श्रीमती चंद्रकांता मांडले जी, श्री आई. पी. मिश्रा जी (चेयरमैन, श्री शंकराचार्य ग्रुप्स ऑफ इंस्टीट्यूशंस), श्री संजय दानी जी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष न.नि.भिलाई), श्री अभिजीत दास जी (प्रिसिंपल, श्री शंकराचार्य विद्यालय), श्री धर्मेंद्र सिंह जी (खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष), श्री रोहित साहू जी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), श्री गोल्डी सोनी जी (पश्चिम मंडल अध्यक्ष) सहित भिलाई विधानसभा निवासरत जिला एवं मंडल पदाधिकारीगण तथा देवतुल्य कार्यकर्ता और विद्यालय शिक्षकगण, विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

रंगोली के जरिए दिया सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश

👉‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों को सुंदरता के साथ अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को सम्मान देकर पुरस्कृत किया गया। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों और सकारात्मक सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित करते हैं।


कार्यक्रम में इनकी रही विशेष सहभागिता

👉रंगोली कार्यक्रम में विशेष रूप से योगदान पूर्व BJYM जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल भोंसले जी, पश्चिम मंडल महामंत्री द्वय श्री बी पद्मानाभन जी, श्री ऋतुराज शर्मा जी, पश्चिम मंडल मीडिया प्रभारी रेहान अहमद जी एवं कार्यक्रम की प्रभारी क्रमशः पश्चिम मंडल श्रीमती सीमा तिवारी जी, खुर्सीपार मंडल श्रीमती मेघा कौर जी, पूर्व मंडल श्रीमती नीलम साहू जी की सहभागिता विशेष रूप से रही। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के विशेष सहयोग के लिए श्री दीपक शर्मा जी (डायरेक्टर श्री शंकराचार्य विद्यालय) का विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।


मंच संचालन और आभार प्रदर्शन

👉कार्यक्रम का मंच संचालन ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम जिला सहसंयोजिका सुश्री गीतांजली कौशिक जी ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन पश्चिम मंडल सहमीडिया प्रभारी श्री सुजीत सोनवानी जी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से आयोजन संपन्न हुआ।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई सेक्टर-7 में इस बार दिखेगा पाषाण युग का अद्भुत संसार! 70वें वर्ष में ‘आदि युग’ की कहानी सुनाएगी दुर्गा पूजा की भव्य झांकी



रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

One thought on “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: भिलाई में रंगोली के जरिए राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *