भिलाई में 7 अक्टूबर को गूंजेगा स्वामी विवेकानंद का संदेश, ‘मानव-उत्कर्ष’ पर जुटेंगे देश के प्रख्यात वक्ता..

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई में एक बार फिर स्वामी विवेकानंद के विचारों, मानव-उत्कर्ष और समाज सेवा के संदेश पर गंभीर वैचारिक मंथन होने जा रहा है।
  • स्वामी आत्मानन्द जी की जयंती के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर 2026 को सिविक सेंटर स्थित प्रगति भवन में ‘स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान’ का आयोजन किया जाएगा।
  • ‘मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द’ विषय पर होने वाले इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश के प्रख्यात सामाजिक उद्यमी और विचारक शरद विवेक सागर सहित कई विद्वान वक्ता अपने विचार रखेंगे।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

प्रगति भवन में होगा ‘स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान’

👉आफिसर्स एसोसिएशन, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं श्री रामकृष्ण सेवा मंडल, भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी आत्मानन्द जी की जयंती (6 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में आगामी 07 अक्टूबर, 2026 को ‘मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द’ विषय पर एक भव्य स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। ‘स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान’ नाम से होने वाला यह गरिमामयी कार्यक्रम सिविक सेंटर स्थित प्रगति भवन में सायं 7.00 बजे से शुरू होगा।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

‘मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द’ रहेगा मुख्य विषय

👉कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द’ रखा गया है। व्याख्यान में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन, समाज सेवा और उनके विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द आश्रम, रायपुर की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘विवेक ज्योति’ के संपादक श्रीमत् स्वामी प्रपत्त्यानन्द जी करेंगे।


शरद विवेक सागर होंगे मुख्य वक्ता

👉कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में देश-दुनिया में अपनी अनूठी पहचान बनाने वाले डेक्सटेरिटि ग्लोबल (पटना) के सी.ई.ओ. श्री शरद विवेक सागर उपस्थित रहेंगे। शरद विवेक सागर भारत के एक प्रख्यात सामाजिक उद्यमी, विचारक और ओजस्वी वक्ता हैं। वे वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त गैर-लाभकारी संगठन डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक हैं, जो युवाओं को शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम करता है।

Join WhatsApp

अपनी कम उम्र में बड़े सामाजिक बदलाव और प्रभावशाली भाषणों के कारण उन्हें कई प्रतिष्ठित मंचों द्वारा प्रमुख वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाता है। फोर्ब्स ने उन्हें विश्व के 30 सबसे प्रभावशाली युवाओं की सूची में शामिल किया है व रॉकफेलर फाउंडशेन ने उन्हें अगली सदी के 100 इन्नोवेटर्स की सूची में जगह दी है।


डॉ. ओमप्रकाश वर्मा होंगे विशिष्ट वक्ता

👉इस कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में विवेकानंद विद्यापीठ (रायपुर) के सचिव डॉ. ओमप्रकाश वर्मा उपस्थित रहेंगे। डॉ. ओमप्रकाश वर्मा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सेवानिवृत्त प्राध्यापक हैं व उन्होंने पूर्व में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय रेग्यूलेट्री कमीशन के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया है।


स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता पर होगा मंथन

👉दोनों विद्वान वक्ता स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन, समाज सेवा और उनके विचारों की प्रासंगिकता पर अपना व्याख्यान देंगे। ऐसे समय में जब युवाओं के सामने शिक्षा, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े अनेक सवाल हैं, स्वामी विवेकानंद के विचारों को वर्तमान संदर्भ में समझने का यह आयोजन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

👉आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर एवं श्री रामकृष्ण सेवा मंडल, भिलाई के अध्यक्ष पवन शर्मा ने भिलाई के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे इस वैचारिक और प्रेरणादायक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं।

कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी:

कार्यक्रम: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान
विषय: मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द
तिथि: 07 अक्टूबर 2026
समय: शाम 7:00 बजे
स्थान: प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई
आयोजक: आफिसर्स एसोसिएशन, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं श्री रामकृष्ण सेवा मंडल, भिलाई


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिकों के बोनस को लेकर निर्देश! 25 अक्टूबर तक भुगतान की सलाह


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *