अंधेरे में डूबा टेड़ेसरा औद्योगिक क्षेत्र! श्रमिकों के रोजगार पर मंडराया संकट! उज्ज्वल दत्ता ने जताया कड़ा विरोध!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

“टेड़ेसरा औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से उद्योगों पर संकट! जाने पूरा मामला…”

  • टेड़ेसरा औद्योगिक क्षेत्र में कथित तौर पर रोजाना HT लाइन में “लोड सेटिंग” के नाम पर घंटों बिजली बंद किए जाने का मामला सामने आया है।
  • उद्योग संचालकों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है और औद्योगिक इकाइयों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है।
  • श्रमिक नेता उज्ज्वल दत्ता ने मामले पर कड़ा विरोध जताते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं

6-6 घंटे तक बिजली बंद होने का आरोप

👉शिकायत के मुताबिक, टेड़ेसरा Industrial Area में HT लाइन से जुड़े उद्योगों की बिजली कथित रूप से प्रत्येक दिन करीब 6 घंटे तक बंद की जा रही है। उद्योग संचालकों का कहना है कि लगातार और लंबे समय तक बिजली कटौती से मशीनरी का संचालन, उत्पादन और श्रमिकों की रोजगार व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

उद्योगों के बंद होने की आशंका

👉औद्योगिक क्षेत्र के लोगों का दावा है कि यदि इसी तरह बिजली आपूर्ति बाधित होती रही तो आने वाले समय में कई औद्योगिक इकाइयों के सामने अपना संचालन जारी रखना मुश्किल हो सकता है। उनका कहना है कि इसका सीधा असर हजारों श्रमिकों के रोजगार पर पड़ने की आशंका है।


अधिकारियों के जवाब पर भी उठे सवाल

👉मामले को लेकर जब संबंधित SE और AE अधिकारियों से बातचीत किए जाने की बात सामने आई, तो कथित तौर पर अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश का हवाला दिए जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित विद्युत विभाग या प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।

Join WhatsApp

उज्ज्वल दत्ता ने जताया कड़ा विरोध

👉वहीं श्रमिक नेता उज्ज्वल दत्ता ने टेड़ेसरा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती के मुद्दे पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार इतनी लंबी बिजली कटौती से उद्योगों की उत्पादन क्षमता प्रभावित होगी और अंततः इसका सबसे बड़ा असर श्रमिकों के रोजगार पर पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की है कि मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को इस तरह व्यवस्थित किया जाए कि उद्योगों और उनमें काम करने वाले हजारों श्रमिकों के हित प्रभावित न हों। 


अगली खबर पढ़े 👉 BSP लोहा-स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा अपडेट: अब CBI करेगी जांच, राजपत्र में अधिसूचना जारी!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *