क्षमा वाणी पर्व पर भव्य आयोजन, 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने की सामूहिक क्षमा याचना; सांसद विजय बघेल बोले—“मैं सत्य के साथ खड़ा हूं”
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई में क्षमा वाणी पर्व के पावन अवसर पर स्थानीय जैन भवन में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन महासभा द्वारा भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- धर्म, तप, संस्कार और परस्पर वात्सल्य से भरे इस आयोजन में 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।
- कार्यक्रम में सामूहिक क्षमा वाणी के साथ कठिन तपस्या करने वाले उपवासकर्ताओं का सम्मान, धार्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
500 से अधिक श्रद्धालुओं ने की सामूहिक क्षमा वाणी
👉समिति के अध्यक्ष श्री प्रशांत जैन एवं मंत्री सोमेश जैन ने बताया कि इस पावन अवसर पर 500 से अधिक दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालु एकत्रित हुए। सभी ने एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए सामूहिक रूप से क्षमा याचना की।
अध्यक्ष प्रशांत जैन ने मुख्य अतिथि एवं माननीय सांसद महोदय श्री विजय बघेल जी के साथ सामूहिक क्षमा वाणी संपन्न करवाई। इस दौरान श्री पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायत महासभा के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी सांसद महोदय के साथ उपस्थित पूरी समाज से विनम्रतापूर्वक क्षमा याचना की।
सांसद विजय बघेल ने की जैन समाज की प्रशंसा
👉कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद श्री विजय बघेल जी ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में जैन समाज की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, “जैन समाज एक प्रबुद्ध और अहिंसा प्रिय समाज है, जिनके द्वारा एक चींटी तक को नहीं मारा जाता।”
स्थान की पवित्रता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह वही पावन जैन भवन है, जहां निरंतर साधु-संतों और मुनियों के चरण पड़ते रहते हैं। समाज को आश्वस्त करते हुए उन्होंने अत्यंत स्पष्ट संदेश दिया कि वे गलत के खिलाफ हमेशा दृढ़ता से खड़े हैं। उन्होंने कहा, “मैं पूरी समाज के साथ हूं—उनके साथ भी और आपके साथ भी, लेकिन अंततः मैं केवल सत्य का ही साथ दूंगा।”
कार्यक्रम के दौरान झलकी समाज की पीड़ा
👉कार्यक्रम के दौरान एक अत्यंत भावुक और विचारणीय विषय भी सामने आया। समाज की ओर से यह मार्मिक पीड़ा व्यक्त की गई कि, “यह वही जैन भवन है जिसकी नींव 60 के दशक में यहां की पहली पीढ़ी और हमारे पुरखों ने रखी थी। आज अगर वे होते तो क्या सोचते?”
समाज की ओर से कहा गया कि यह अत्यंत दुखदायी स्थिति है कि क्षमावाणी जैसे विशुद्ध धार्मिक कार्यक्रम के लिए जैन ट्रस्ट ने आपत्ति तो नहीं की, बल्कि अनुमति भी नहीं दी। उन्होंने बोला कि वे विवाद की मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं।
धर्म सभा और प्रवचन रहे कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण
👉कार्यक्रम का शुभारंभ सुमधुर मंगलाचरण और भावपूर्ण भजनों के साथ हुआ। इसके पश्चात आदरणीय पंडित जी अक्षय भैया के सारगर्भित प्रवचन हुए, जिसमें उन्होंने क्षमावाणी पर्व के महत्व और उत्तम क्षमा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
धर्म सभा के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण में पर्व के संदेश को आत्मसात किया और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं क्षमा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कठिन तपस्या करने वाले उपवासकर्ताओं का सम्मान
👉धर्म की प्रभावना को बढ़ाते हुए कठिन तपस्या करने वाले उपवासकर्ताओं का मुख्य अतिथि एवं सांसद श्री विजय बघेल जी द्वारा शॉल और श्रीफल भेंटकर विशेष सम्मान किया गया।जिन तपस्वियों का सम्मान हुआ, उनकी सूची इस प्रकार है:
- संजीव कासलीवाल (10)
- पप्पू जैन छावड़ा (10)
- विमुक्ति छावड़ा (3)
- अनिता जैन कमल (18)
- रिचा जैन (10)
- स्वाति जैन (10)
- साधना सुनील जैन (10)
- सीमा कोशल (10)
- सुषमा जैन (10)
- निकिता विपिन जैन (10)
- ज्योत्सना काला (3)
- श्रेया सौरभ जैन (10)
- श्रेयांश जैन रुवाबांधा (10)
- परी जैन (9)
- आयुष जैन (10)
- आरुषि जैन रुवाबांधा (10)
- रानू जैन (5)
- श्रीमति अंकिता सौरभ जैन रुवाबांधा
- श्रीमति नीशा जी जैन मरोदा (10)
- शिखर जैन (10)
बच्चों और महिला मंडल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
👉कार्यक्रम में जैन पाठशाला के बच्चों और महिला मंडल द्वारा अत्यंत सुंदर एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण के साथ सांस्कृतिक रंग भी भर दिया। पाठशाला के बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें पारितोषिक (इनाम) का वितरण भी किया गया।
सामूहिक वात्सल्य भोज के साथ हुआ आयोजन का समापन
👉कार्यक्रम के समापन के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सविनय सामूहिक भोज (वात्सल्य भोज) का आनंद लिया। इसके बाद एक बार पुनः सभी ने आपस में गले मिलकर सामूहिक क्षमावाणी की और पर्व की मूल भावना—परस्पर प्रेम, सद्भाव एवं क्षमा—को आत्मसात किया।
आयोजन समिति एवं सहयोग
👉इस भव्य आयोजन के सफल संचालन में समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रशांत जैन (अध्यक्ष) ने की और संचालन श्री सोमेश जैन (मंत्री), श्री जिनेन्द्र जैन (कोषाध्यक्ष) द्वारा किया गया।
आयोजन में समाज के संरक्षक श्री महावीर प्रसाद निगोतिया, श्री प्रभात जैन, श्री ज्ञानचंद बाकलीवाल, श्री देवेंद्र जैन, श्री वी के जैन और डॉ. जिनेंद्र जैन का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।कार्यक्रम की प्रशासनिक एवं सुचारू व्यवस्था का प्रभार प्रशासनिक प्रभारी संजीव कासलीवाल ने बखूबी संभाला।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में समिति के सक्रिय सदस्य—श्रीमती नीना जैन, श्रीमती अचला जैन, श्रीमती सीमा नाहर, श्रीमती नेहा बाकलीवाल, श्रीमती भव्या जैन, राजेश जैन, कमल जैन, साकेत जैन, वरुण जैन, शिम्पी जैन, संजीव छोटे, भरत गोधा, पंकज जैन, संजू कासलीवाल, विपिन विनायके, अशोक निगोतिया, गौरव बाकलीवाल और अमित अजमेरा ने अपनी महती भूमिका निभाई।
अगली खबर पढ़े 👉 सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को सलाम: ओए-बीएसपी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

