सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को सलाम: ओए-बीएसपी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई इस्पात संयंत्र की विकास यात्रा में वर्षों तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले अधिकारियों के योगदान को याद करते हुए बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सितम्बर 2026 में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के सम्मान में विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया।
  • प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारियों और उनकी जीवनसंगिनियों का सम्मान किया गया।
  • इस दौरान बीएसपी की उपलब्धियों में अधिकारियों के योगदान के साथ-साथ पेंशन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सितम्बर 2026 में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल तथा उनके उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सेफी वाइस चेयरमेन श्री अजय कुमार पाण्डेय उपस्थित थे। इस अवसर पर सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव श्री अंकुर मिश्रा, सेफी नॉमिनी श्री अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्षद्वय श्री संतोष कुमार सिंह एवं श्री रेमी थॉमस तथा सचिवद्वय श्री प्रहलाद मौर्या एवं श्रीमती अनु पी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।.


इन सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया गया सम्मान

👉समारोह में सितम्बर 2026 में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें श्री अनिल कुमार जैन, जीएम (पी मिल), श्री अरुण केशव बेडेकर, जीएम (एसपी-3), श्री दिनेश कुमार अग्रवाल, श्री प्रकाश, जीएम (टेलीकॉम), श्री सुभाष चंद्र चांवरिया, जीएम (एसपी-3), श्री तुषार कांती मुखर्जी, जीएम (सीओसीसीडी), श्री आर. श्रीनिवास, एजीएम (इंस्ट्रुमेंट), श्री मनोज कुमार चौबे, एजीएम (पीबीएस), श्री पूरनलाल साहू, एजीएम (टीएसडी), श्री कमाल रजा शेख, एजीएम (मार्केटिंग एंड बीपी), श्री प्रकाश चंद्र तिवारी, एजीएम (सीएएस एंड सीडब्ल्यूपी), श्री शीतल प्रसाद सोनकर, एजीएम (एमडब्ल्यूआरएम), श्री प्रदीप वर्मा, एजीएम (सीओसीसीडी), श्री मनोज जैन, सीनियर मैनेजर (ईडीडी), श्री स्वराजीत बिस्वास एवं श्री गौकरण, डिप्टी मैनेजर (आरसीएल) शामिल रहे।

Join WhatsApp

उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं उनकी जीवनसंगिनियों को ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और अधिकारियों के हित में ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।


अधिकारियों के योगदान से बीएसपी ने हासिल की उपलब्धियां: बंछोर

👉अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र की उपलब्धियों में कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन अधिकारियों के हितों के प्रति सदैव सजग रहा है तथा बेहतर सुविधाओं एवं सम्मानजनक सेवा शर्तों के लिए निरंतर प्रयास करता रहा है।

श्री बंछोर ने पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम, सेवानिवृत्ति पर अवकाश नगदीकरण की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किए जाने तथा 11 माह के पर्क्स के एरियर्स के भुगतान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एसोसिएशन के प्रयासों का उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त कार्मिकों को अन्य महारत्न कंपनियों के समकक्ष बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सेफी द्वारा सेल प्रबंधन के समक्ष मांग रखी गई है।


EPS-95 Higher Pension को लेकर भी उठाया मुद्दा

👉समारोह के दौरान ईपीएस-95 हायर पेंशन का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया। श्री बंछोर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के 4 नवम्बर 2022 के निर्णय के अनुरूप पात्र कार्मिकों को हायर पेंशन का लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ईपीएफओ के परिपत्रों की व्याख्या के कारण अनेक पात्र कार्मिक हायर पेंशन के लाभ से वंचित हैं।

श्री बंछोर के अनुसार, सेफी के प्रयासों के फलस्वरूप पात्रता से वंचित सेल इकाइयों के पीएफ ट्रस्टों द्वारा ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय में मामले दायर किए गए हैं। बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों के हित में बिलासपुर उच्च न्यायालय में मामला दायर किया गया है, जिसकी सुनवाई लंबित है।


बीएसपी पीएफ ट्रस्ट के मामले में न्याय की उम्मीद

👉उन्होंने बताया कि सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी एवं आईएसपी के सेल पीएफ ट्रस्टों से संबंधित मामले में माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा 29 जनवरी 2026 को निर्णय दिया गया है, जिससे संबंधित सदस्यों को हायर पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है।

श्री बंछोर ने विश्वास व्यक्त किया कि बीएसपी पीएफ ट्रस्ट के सदस्यों को भी बिलासपुर उच्च न्यायालय से शीघ्र न्याय मिलेगा। इस विषय में सेफी द्वारा केंद्र सरकार एवं संबंधित मंत्रालयों के समक्ष भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


सेवानिवृत्त अधिकारियों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत: अंकुर मिश्रा

👉ओए महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी अपने साथ वर्षों का अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन लेकर जा रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मेहनत एवं कर्मठता से भिलाई इस्पात संयंत्र ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं तथा 11 बार प्रधानमंत्री ट्रॉफी प्राप्त करना इसका प्रमाण है। श्री मिश्रा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से भविष्य में भी अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से ऑफिसर्स एसोसिएशन को लाभान्वित करने का आग्रह किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


बड़ी संख्या में अधिकारी रहे उपस्थित

👉कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि श्री दिनेश मानिकपुरी ने किया। इस अवसर पर ओए जोनल प्रतिनिधिगण श्री संजय तिवारी, श्री एम. ए. आर. शरीफ, श्री मिलिंद बंसोड, श्री श्रवण कुमार शुक्ला, श्री विकास सिन्हा, श्री राजूल पाण्डेय, श्री श्वेत कुमार मिश्रा, श्री एच. एल. सोनवानी, श्री अंकुर राठौर, श्री थालेश सिन्हा, श्री विनीत वर्मा, श्री प्रवीण मराठे, गोपाल भंडारी, श्री एस. के. अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।


अगली खबर पढ़े 👉 BSP Workers Union की पहल से मृतक के आश्रित को मिली स्थायी नौकरी, अंतिम संस्कार के लिए ₹1.50 लाख की मदद


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *