सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

श्रमिक हित एवं अधिकारों के लिए उल्लेखनीय योगदान पर सांसद विजय बघेल का सम्मान

– DIGITAL BHILAI NEWS –

“गजमाला एवं गमछा पहनाकर किया स्वागत, स्मृति चिन्ह भेंटकर किया अभिनंदन..”

  • श्रमिक हित एवं अधिकारों के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल का श्रमिकों की ओर से सम्मान समारोह रविवार को इंजीनियरिंग भवन, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल का गजमाला एवं गमछा पहनाकर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

श्रमिक

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

श्रमिकों और यूनियन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

👉कार्यक्रम की अध्यक्षता एफएसएनएल कर्मचारी यूनियन, संबद्ध बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री उज्जवल दत्ता ने की। इस अवसर पर एमडी एनबी लालसन, सुरपल्ली रहमान, परमिंदर सिंह नागी, शत्रुघ्न निर्मलकर, मनोज कुमार, अशोक गनवीर, मोहम्मद ईशा, होरो सिका, वी. वासु, कामेश्वर शर्मा, मोहम्मद असलम, खूबचंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक ए यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं BSP वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों में यूनियन के कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह, ठेका प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष अमित बर्मन, शेख महमूद, विमलकांत पांडे, सुरेश चंद, मनोज डडसेना, संदीप, राजकुमार, अजय, कुंतेलाल, दीपेश सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही


उज्जवल दत्ता ने श्रमिक हित में सांसद के प्रयासों का किया उल्लेख

👉कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उज्जवल दत्ता ने कहा कि श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर सांसद विजय बघेल से समय-समय पर मुलाकात कर उन्हें श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि सांसद के प्रयासों से श्रमिकों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। इसके अलावा काम से हटाए गए कुछ श्रमिकों को पुनः रोजगार दिलाने, सीजी-7 वाहनों से संबंधित राजनांदगांव टोल की समस्या, तथा बीएसपी में कार्यरत श्रमिकों को समय पर वेतन दिलाने सहित विभिन्न विषयों पर सांसद ने सहयोग किया।

Join WhatsApp

एमडी एनबी लालसन ने की सांसद के प्रयासों की सराहना

👉एमडी एनबी लालसन ने कहा कि सांसद विजय बघेल लंबे समय से श्रमिकों के हितों से जुड़े विषयों को उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना सराहनीय है।


सांसद बोले- यह श्रमिकों की मेहनत, संघर्ष और एकजुटता का सम्मान

👉अपने संबोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि श्रमिक साथियों के बीच बैठकर संवाद करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि श्रमिकों की मेहनत, संघर्ष और एकजुटता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि श्रमिक हित में अभी भी अनेक कार्य किए जाने हैं और वे श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।


उज्जवल दत्ता एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना

👉सांसद विजय बघेल ने उज्जवल दत्ता एवं उनकी पूरी टीम द्वारा श्रमिक हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि श्रमिकों के अधिकारों एवं समस्याओं के लिए आवाज उठाने वालों के साथ मजबूती से खड़ा रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, बल्कि सभी को एक-दूसरे के सम्मान और सहयोग की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।


श्रमिकों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने की बात कही

👉उन्होंने कहा कि वे श्रमिक साथियों के बीच परिवार के सदस्य के रूप में कार्य करना चाहते हैं तथा उनके सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने का प्रयास करेंगे।


निरंतर सहयोग एवं संवाद बनाए रखने पर जोर

👉कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रमिकों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया तथा श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर आगे भी निरंतर सहयोग एवं संवाद बनाए रखने की बात कही।


अगली खबर पढ़े 👉 BSP Workers Union की पहल से मृतक के आश्रित को मिली स्थायी नौकरी, अंतिम संस्कार के लिए ₹1.50 लाख की मदद


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *