विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा पश्चिम मंडल का “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • सेक्टर-6 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : गोल्डी सोनी

👉इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।


मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है अभियान

👉सह मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार सोनवानी ने कहा कि “माँ हमें जीवन देती हैं और वृक्ष जीवन को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाते हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश है। यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।”


बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

👉कार्यक्रम में महामंत्री बी. पद्मनाभन, रितुराज शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सीमा तिवारी, सहसंयोजक महेंद्र यादव, विनोद शंकर द्विवेदी, सीमा कन्नौजे सहित भाजपा पश्चिम मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही संजय दानी, सविता जी, कुंती जी, पिंकी जी, ज्योति जी, सोलानी जी, देवा साहू, जाकिर जी, सरोज जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Join WhatsApp

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

👉कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधारोपण का संकल्प लेते हुए यह संदेश दिया कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का जनआंदोलन है।


अगली खबर पढ़े 👉 विश्व पर्यावरण दिवस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई का वृक्षारोपण अभियान, बच्चों के साथ लिया ‘हरा-भरा भिलाई’ का संकल्प


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *