आंगनबाड़ी बहनों को मंच पर बैठाकर भाजपा ने दिया सम्मान, बच्चों संग मनाया सेवा का उत्सव
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- सेवा और सामाजिक सहभागिता के संदेश के बीच भिलाई में आयोजित “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में एक अलग पहल देखने को मिली।
- यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों को मंच पर सम्मानपूर्वक स्थान दिया गया, जबकि भाजपा पदाधिकारी श्रोताओं के रूप में बैठे।
- बच्चों, माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मान, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मंच पर मिला सम्मान
👉भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा पश्चिम मंडल, जिला भिलाई द्वारा वार्ड क्रमांक 66, सेक्टर-7 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला मोर्चा के नेतृत्व में “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान को केंद्र में रखते हुए सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की सबसे विशेष और भावनात्मक पहल यह रही कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों को मंच पर सम्मानपूर्वक स्थान दिया गया, जबकि भाजपा पदाधिकारी श्रोताओं के रूप में बैठे। बच्चों और माताओं की देखभाल में प्रतिदिन जुटी इन बहनों के अनुभवों को सुनना कार्यक्रम का सबसे आत्मीय क्षण रहा। उपस्थित लोगों ने इस पहल को सेवा और सम्मान का अनूठा उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में ये प्रमुख अतिथि रहे मौजूद
👉कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मनीष पाण्डेय जी, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजयुमो; पश्चिम मंडल अध्यक्ष श्री गोल्डी सोनी जी तथा सेवा संकल्प अभियान की मंडल संयोजक श्रीमती कांति वर्मा जी उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो श्री मनीष पाण्डेय ने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनें बच्चों के भविष्य निर्माण एवं मातृ-स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और उनका सम्मान पूरे समाज का सम्मान है।
बच्चों को खिलौने और माताओं को पौष्टिक आहार वितरित
👉कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उपहार स्वरूप खिलौने वितरित किए गए तथा शिशुओं की माताओं को पौष्टिक आहार भेंट किया गया। इसके साथ ही “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस पहल के जरिए कार्यक्रम में बच्चों और माताओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक दायित्वों को भी जोड़ा गया।
“सेवा ही संगठन” के मंत्र पर जोर
👉भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष श्री गोल्डी सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेवा ही संगठन” के मंत्र को आत्मसात करते हुए भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। सेवा का संकल्प तभी सार्थक होता है जब सेवा कार्य में समर्पित लोगों को सम्मान और प्रोत्साहन मिले।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शॉल और श्रीफल से सम्मान
👉इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संगीता खर्चे, श्रीमती कलावती एवं श्रीमती महालक्ष्मी का श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। अतिथियों ने उनके समर्पण, सेवा भावना और बच्चों के सर्वांगीण विकास में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, माताएं और बच्चे हुए शामिल
👉कार्यक्रम में भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री बी. पद्मानाभन, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सोनाली सिगने, श्रीमती सविता नाहक, श्री केशव पटेल, श्रीमती प्रभारानी साहू, श्री रजनीकांत पांडे, श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती सरोज तहनगुरिया, श्री महेंद्र यादव, श्रीमती पिंकी सिन्हा, श्रीमती ज्योति सेन, श्रीमती श्वेता जैन, श्रीमती टिकेश्वरी साहू, श्री सुजीत कुमार सोनवानी, श्रीमती शांति साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, माताएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी विभाग की टीम भी रही मौजूद
👉आंगनबाड़ी विभाग की ओर से सुपरवाइजर श्रीमती योगेश्वरी देशलहरे सहित संगीता खर्चे, कलावती, गुरमीत कौर, महालक्ष्मी, कामिन साहू, सुनीता मांझी, रेणु सिंह, लूद मेरी एवं चंद्रमुखी उपस्थित रहीं।
सेवा, सम्मान और सामाजिक दायित्व के संकल्प के साथ समापन
👉कार्यक्रम का समापन सेवा, सम्मान और सामाजिक दायित्व के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्चों की मुस्कान, माताओं का विश्वास और सेवा में जुटे हाथों का सम्मान ही ऐसे आयोजनों की वास्तविक सफलता है।
अगली खबर पढ़े 👉 RFID Attendance पर BSP Workers Union का विरोध! ग्रेडेशन और ₹1 लाख इंसेंटिव समेत उठे ये बड़े मुद्दे..पढ़े पूरी खबर
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

