सेक्टर-10 गणेश पंडाल में पार्किंग शुल्क वसूली पर निगम की कार्रवाई, 5 कट्टा रसीद जब्त!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई के सेक्टर-10 स्थित गणेश पंडाल में पार्किंग के नाम पर राशि वसूले जाने की शिकायत के बाद नगर पालिक निगम भिलाई की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
- जांच के दौरान एक समिति द्वारा पार्किंग शुल्क वसूले जाने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद निगम ने मौके से 5 कट्टा रसीद जब्त कर समिति पदाधिकारियों को तत्काल शुल्क वसूली बंद करने की हिदायत दी।
- निगम ने भविष्य में ऐसी वसूली दोबारा पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

शिकायत के बाद निगम की टीम ने किया स्थल निरीक्षण
👇सेक्टर-10 स्थित गणेश पंडाल में अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूले जाने की शिकायत प्राप्त होने पर नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त सुरुचि सिंह के आदेशानुसार तथा जोन आयुक्त येशा लहरे के निर्देश पर निगम की टीम द्वारा संध्याकाल में स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शिवमानस गणेशोत्सव समिति द्वारा किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जा रहा था। वहीं सिद्धि विनायक गणेशोत्सव समिति, सेक्टर-10 द्वारा स्वास्तिक सायकल स्टैंड के नाम से दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों से 10, 20 एवं 30 रुपये की राशि पार्किंग शुल्क के रूप में वसूल की जा रही थी।
मौके से 5 कट्टा रसीद जब्त
👉निगम की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पार्किंग शुल्क वसूली में उपयोग की जा रही 5 कट्टा रसीद जब्त की। साथ ही समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अवैध पार्किंग शुल्क वसूली बंद करने की स्पष्ट हिदायत दी गई। निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की अवैध वसूली करते पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गणेशोत्सव के दौरान निगम की व्यवस्थाओं पर नजर
👉नगर निगम द्वारा गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। निगम ने आयोजक समितियों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए आयोजन संचालित करें तथा श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की अनधिकृत राशि की वसूली न करें।
पुलिस प्रशासन की टीम भी रही मौजूद
👉कार्रवाई के दौरान नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक-5 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम सहित पुलिस प्रशासन भिलाई नगर की टीम उपस्थित रही। निगम की इस कार्रवाई के बाद आयोजन समितियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप व्यवस्था संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP Workers Union की पहल से मृतक के आश्रित को मिली स्थायी नौकरी, अंतिम संस्कार के लिए ₹1.50 लाख की मदद
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

