सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

टाउनशिप की मुख्य सड़क के बीच खतरनाक गड्ढा, राहगीरों की जान आफत में; महीनों से अधूरी पड़ी सड़क पर उठे सवाल! पढ़े

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई टाउनशिप की प्रमुख सड़कों में शामिल Central Avenue के 2.5 मिलियन टन चौक से जेपी सीमेंट चौक के बीच सड़क के बीचों-बीच बना खतरनाक गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
  • स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीने पहले पानी की पाइपलाइन फटने के बाद सड़क खोदकर पाइपलाइन बदली गई थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क को उसके हाल पर ही छोड़ दिया गया।
  • अब यहां कीचड़, गड्ढे और असमतल सड़क के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

Central Avenue

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

पाइपलाइन बदलने के बाद गड्ढे को नहीं किया गया दुरुस्त

👉जानकारी के अनुसार, सेंट्रल एवेन्यू स्थित 2.5 मिलियन टन चौक से जेपी सीमेंट चौक तक मुख्य सड़क के बीच में कई महीने पहले पानी की पाइपलाइन फट गई थी। पाइपलाइन की मरम्मत और उसे बदलने के लिए सड़क के बीच में गड्ढा खोदा गया था। पाइपलाइन बदलने का काम पूरा होने के बाद भी सड़क को पहले की तरह व्यवस्थित तरीके से दुरुस्त नहीं किया गया। गड्ढे को मिट्टी से भरकर छोड़ दिया गया, जिसके कारण अब यहां सड़क का हिस्सा असमतल और खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।


मुख्य सड़क के बीच गड्ढा, रोज बन रही दुर्घटना की स्थिति

👉यह रास्ता टाउनशिप की प्रमुख सड़कों में से एक है और दिनभर बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया वाहन तथा पैदल राहगीर यहां से गुजरते हैं। सड़क के बीच बने गड्ढे के कारण वाहन चालकों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना की स्थिति बनती रहती है।

Join WhatsApp

कीचड़नुमा सड़क और गड्ढे के कारण कई बार वाहन अनजाने में इसमें फंसने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थान अधिक जोखिम वाला बताया जा रहा है।


त्योहारी माह में बढ़ जाता है वाहनों का दबाव

👉उत्सव और त्योहारी माह में शाम के समय टाउनशिप की सड़कों पर लोगों की आवाजाही और बढ़ जाती है। कर्मचारी अपने परिवार के साथ आवागमन के लिए इस मुख्य मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सड़क के बीच मौजूद यह गड्ढा और उसके आसपास की खराब स्थिति राहगीरों के लिए अतिरिक्त परेशानी पैदा कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय अंधेरे और अधिक यातायात के बीच इस गड्ढे को समय रहते पहचानना भी मुश्किल हो सकता है।


तीनों शिफ्ट में ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों के लिए भी परेशानी

👉भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी तीनों शिफ्ट में ड्यूटी के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। सुबह, दोपहर और रात की शिफ्ट के दौरान लगातार वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। राहगीरों का कहना है कि सड़क के बीच मौजूद गड्ढे की वजह से कई कर्मचारी भी अनजाने में परेशानी का सामना कर चुके हैं। खासकर रात के समय सड़क की खराब स्थिति और गड्ढे के कारण दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।


एक जगह नहीं, कई स्थानों पर सड़क की यही स्थिति

👉स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर अलग-अलग स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या के बाद खुदाई कर पाइपलाइन बदली गई है। लेकिन पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद कई स्थानों पर सड़क को व्यवस्थित तरीके से बहाल नहीं किया गया। कई जगह गड्ढों में केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके अलावा खराब पाइपलाइन को भी सड़क किनारे छोड़ दिया गया है, जिसे कई महीनों बाद भी हटाया नहीं गया है।


नगर सेवा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

👉मुख्य सड़क पर लंबे समय से बनी इस स्थिति को लेकर बीएसपी के नगर सेवा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत जरूरी है, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क को सुरक्षित और सामान्य स्थिति में वापस लाना भी उतना ही जरूरी है।

लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर सड़क के बीच बने गड्ढे को तत्काल दुरुस्त करे, कीचड़ और असमतल हिस्से को ठीक किया जाए तथा सड़क किनारे पड़े पुराने पाइप को भी हटाया जाए।


बड़ी दुर्घटना से पहले सड़क दुरुस्त करने की मांग

👉मुख्य मार्ग होने के कारण यहां लगातार वाहनों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क के बीच मौजूद खतरनाक गड्ढे को लंबे समय तक इसी स्थिति में छोड़ना दुर्घटना का कारण बन सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीएसपी नगर सेवा विभाग को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते इस समस्या का समाधान करना चाहिए। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क का निरीक्षण कर जल्द से जल्द आवश्यक मरम्मत कार्य कराने की मांग की है।


अगली खबर पढ़े 👉 गणेश विसर्जन से पहले बुक करें स्लॉट, भीड़ से बचने भिलाई निगम की अपील!

ये खबर भी पढ़े 👉 रिसाली के इस इलाके में हादसे को न्योता दे रहा खुला ड्रेनेज होल, ढक्कन गायब होने से बढ़ा खतरा!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *