सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

HDFC Bank के रिलेशनशिप मैनेजर पर शिकंजा: 10% मासिक मुनाफे का झांसा, बड़े खाताधारकों की जानकारी लेकर निवेश के नाम पर ठगी का आरोप!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • बड़े बैंक खातों की जानकारी, गोल्ड ईटीवी में निवेश और हर महीने 10 प्रतिशत लाभांश का लालच—दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में सामने आए निवेश ठगी के मामले ने बैंकिंग जानकारी के कथित दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
  • HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत राजकुमार तिवारी निवेशकों को अधिक लाभ का प्रलोभन देने और मुख्य आरोपी के खाते में रकम जमा कराने में शामिल था
  • पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

10 प्रतिशत मासिक लाभ का दिया गया था झांसा

👉थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 961/2026 में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में आरोपी राजकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में धारा 318(2), 318(4), 61(2), 111(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

प्रार्थी राजू नामदेव, निवासी सेक्टर-07, भिलाई द्वारा थाना सुपेला में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के अनुसार आरोपी योगेश साहू एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा निवेश पर प्रतिमाह 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रलोभन देकर प्रार्थी को विश्वास में लिया गया।

आरोपियों द्वारा अन्य ग्राहकों के बैंक खाते के स्टेटमेंट दिखाकर निवेश योजना को विश्वसनीय बताया गया। इसके बाद प्रार्थी से बैंक खाता एवं मोबाइल संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई।

Join WhatsApp

15 लाख रुपये निवेश करने के बाद बंद हुआ लाभांश

👉आरोपियों द्वारा निवेश योजना की जानकारी दिए जाने के बाद प्रार्थी ने उनकी बातों पर विश्वास किया और 21 मार्च 2025 को 15 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर किए।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती अवधि में प्रार्थी के खाते में लाभांश की राशि भेजी गई। इससे निवेशक का विश्वास बना रहा, लेकिन बाद में लाभांश देना बंद कर दिया गया। आरोपियों द्वारा राशि वापस करने का आश्वासन दिया जाता रहा। बाद में प्रार्थी को जानकारी हुई कि अन्य निवेशकों से भी इसी प्रकार बड़ी रकम प्राप्त की गई है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।


अन्य निवेशकों के बयान से सामने आई राजकुमार तिवारी की भूमिका

👉शिकायत मिलने के बाद थाना सुपेला पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान प्रार्थी सहित अन्य निवेशकों के कथन लिए गए और बैंक खातों तथा लेन-देन से संबंधित जानकारी का परीक्षण किया गया।

पुलिस के मुताबिक, निवेशकों मोहम्मद रफी, साधना मिश्रा, शिबा शेख सहित अन्य के कथनों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के दौरान आरोपी राजकुमार तिवारी की भूमिका सामने आई।


HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर रहते बड़े खाताधारकों की जानकारी लेने का आरोप

👉विवेचना में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी राजकुमार तिवारी HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने पद का लाभ उठाकर बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त करता था।

इसके बाद ऐसे निवेशकों को गोल्ड ईटीवी में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन दिया जाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी निवेशकों से चेक प्राप्त करता था और रकम मुख्य आरोपी योगेश साहू के खाते में जमा करता था। वहीं निवेशकों का विश्वास बनाए रखने के लिए शुरुआती दौर में लाभांश की राशि आरोपी द्वारा अपने खाते से दिए जाने संबंधी साक्ष्य भी विवेचना में मिले हैं।


क्या था पूरा मॉडस ऑपरेंडी?

👉आरोपियों द्वारा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक ऐसी योजना प्रस्तुत की जाती थी जिसमें प्रतिमाह 10 प्रतिशत लाभांश मिलने का प्रलोभन दिया जाता था।

आरोपी राजकुमार तिवारी द्वारा बैंक में अपने पद का लाभ उठाकर बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त की जाती थी। इसके बाद निवेशकों को गोल्ड ईटीवी में निवेश एवं अधिक लाभ का लालच दिया जाता था।

निवेशकों से प्राप्त चेक मुख्य आरोपी के खाते में जमा किए जाते थे। वहीं निवेशकों का भरोसा बनाए रखने के लिए शुरुआती अवधि में आरोपी द्वारा अपने खाते से लाभांश की राशि दिए जाने की बात पुलिस जांच में सामने आई है।


पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद हुई गिरफ्तारी

👉प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राजकुमार तिवारी को आरोपी बनाया। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष मेमोरण्डम कथन लिया गया। विवेचना में प्राप्त पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।


घटना स्थल और साक्ष्य संकलन

👉प्रकरण में निवेश संबंधी लेन-देन एवं आरोपियों से संबंधित स्थानों पर विवेचना के दौरान आवश्यक जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई।

विवेचना में निवेशकों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों, लेन-देन एवं लाभांश भुगतान से संबंधित दस्तावेजों एवं जानकारियों का परीक्षण किया गया है। प्रकरण में विधिसम्मत साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान

👉राजकुमार तिवारी, उम्र 37 वर्ष, निवासी एलआईजी क्वार्टर नंबर 11/3, नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग


पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

👉उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला के थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, उनि धनेश्वर साहू, आरक्षक कमल साहू एवं प्रदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

👉दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में राशि लगाने से पहले संबंधित संस्था, योजना एवं उसके अधिकृत होने की स्वतंत्र रूप से जांच करें।पुलिस ने कहा है कि असामान्य रूप से अधिक अथवा निश्चित लाभ का प्रलोभन देने वाली योजनाओं में बिना सत्यापन राशि जमा न करें। किसी भी संदिग्ध निवेश प्रस्ताव, बैंक खाते या लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।


अगली खबर पढ़े 👉 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड! दुर्ग पुलिस की वैज्ञानिक विवेचना बनी अहम आधार


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *