सेवा संकल्प अभियान को लेकर भनसुली-जामगांव आर मंडल में बड़ी बैठक, विजय बघेल बोले- मोदी जी की 25 साल की सेवा यात्रा जन-जन तक पहुंचाना जिम्मेदारी
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भनसुली-जामगांव आर मंडल में कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।
- विश्राम गृह भनसुली, जामगांव आर, विधानसभा पाटन, जिला दुर्ग में आयोजित बैठक में अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई।
- आइए विस्तार से जानते है 👇
कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल
👉कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर सहित हर्षा लोकमणी चंद्राकर, लालेश्वर साहू, लोकमणी चंद्राकर, टेकन सिन्हा, राजेश राजपूत, योगेश्वर साहू एवं रवि सिन्हा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल स्तर पर 8 कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान
👉महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हर्षा लोकमणी चंद्राकर ने कहा कि जिला संगठन के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित 13 कार्यक्रमों में से 8 कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद के दीये जलाने, लाभार्थियों से संपर्क करने तथा ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘भारत के बदलाव की कहानी’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसे कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
👉भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर इन कार्यक्रमों को सफल बनाना है। उन्होंने बूथों पर 25 सदस्य बनाने तथा 11 शक्ति केंद्रों में अभियान को जोर-शोर से संचालित करने की बात कही।
विजय बघेल बोले- मोदी जी की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना जिम्मेदारी
👉मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता से जोड़कर कार्यक्रमों का स्वरूप तैयार करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और संकल्प की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि अनेक चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत को स्थिर, सशक्त और विश्व में सम्मानित बनाने का कार्य किया है। आज विश्व के अनेक देशों के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं, यह देश के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जलाए जाएंगे ‘आशीर्वाद के दीये’
👉सांसद बघेल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर मंदिरों एवं चौक-चौराहों पर ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की जाएगी। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और विकसित भारत के संकल्प को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पाटन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बेहतर सहभागिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
55 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
👉कार्यक्रम में राजेश राजपूत, योगेश्वर साहू, भागवत सिंह चंद्राकर, नरेश केला, ईश्वर यादव, गायत्री यादव, बेनी राम साहू, अशोक शर्मा, निर्मल जैन, कौशल गंजीर, श्रीकांत चंद्राकर, अभिषेक सेन, हर्ष साहू, दीपक साहू, चंद्रकांत साहू, विजय साहू, दुर्गेश रजक, अग्रेश्वर साहू, मुकेश साहू, सीताराम साहू, जेठूराम निषाद, गुमान निषाद, रूपेश साहू, प्रेमीन साहू, देवकी निषाद, प्रियलता महिपाल, लीना साहू सहित 55 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन रवि सिन्हा ने किया।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में इन 7 दिनों में बंद रहेंगी मांस की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश; जानिए प्रतिबंध की पूरी तारीखें
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

