गुरु रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा पश्चिम मंडल का समरसता संकल्प अभियान, संतों एवं धर्मगुरुओं का किया सम्मान
– DIGITAL BHILAI NEWS –
“संतों के सम्मान के साथ सामाजिक समरसता का संदेश..”
- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत भाजपा पश्चिम मंडल ने सामाजिक समरसता, सद्भाव और संत सम्मान का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया।
- पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों, धार्मिक स्थलों एवं आश्रमों में पहुंचकर संत, पुजारी, धर्मगुरु, मठाधीश, सेवादार एवं समाज को नई दिशा देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु रविदास महाराज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
👉अभियान का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के समता, बंधुत्व और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। अभियान के दौरान संतों एवं धर्मगुरुओं से संवाद कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने संतों एवं धर्मगुरुओं का किया सम्मान
👉इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष पांडे, जिला अभियान प्रभारी एवं जिला मंत्री मनोज तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खगेश कोसरिया, पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार गुप्ता एवं अमरजीत सिंह चहल, जिला महामंत्री एससी मोर्चा पी. राज, जिला उपाध्यक्ष सुरजीत गोयल, जिला मंत्री दिलीप टंडन एवं एहसास रामटेके, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री कामिल रॉबर्ट, जिला महिला मोर्चा महामंत्री सविता नाहक, जिला आईटी सेल रवि कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष रामू राव, सीमा तिवारी, मंडल मंत्री महेंद्र यादव, सरोज तहनगुरिया, सुमित्रा, मीडिया सहप्रभारी सुजीत कुमार सोनवानी, सोशल मीडिया सहप्रभारी जगन्नाथ जाल, आईटी सेल सहसंयोजक एम. रवि, पश्चिम मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनाली शिंगने, रश्मि अगतकर, श्वेता जैन, कृपा राव, कबीर, धनमत शेट्टी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनीष पांडे का वक्तव्य
👉पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष पांडे ने कहा कि “संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने अपने जीवन से समाज को समानता, सामाजिक न्याय और मानवता का मार्ग दिखाया। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण न करें बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और सामाजिक जीवन में भी उतारें। भारतीय जनता पार्टी का समरसता संकल्प अभियान समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।”
गोल्डी सोनी बोले—गुरु रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक
👉पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी के विचार आज भी समाज को एकता, समानता और सद्भाव के सूत्र में बांधने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा पश्चिम मंडल उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्यरत है।
“समरसता संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का माध्यम”
👉वहीं मीडिया सहप्रभारी सुजीत कुमार सोनवानी ने कहा कि “संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने अपने जीवन और वाणी से समाज को समानता, मानवता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। भाजपा पश्चिम मंडल का यह समरसता संकल्प अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। संतों, धर्मगुरुओं और समाज के प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन ही एक समरस, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य कर रही है। पश्चिम मंडल इसी भावना के साथ सामाजिक समरसता और जनसेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।”
संतों ने की अभियान की सराहना, दिया आशीर्वाद
👉कार्यक्रम के अंत में संतों एवं धर्मगुरुओं ने भाजपा पश्चिम मंडल के इस प्रयास की सराहना करते हुए सामाजिक एकता, सद्भाव और राष्ट्रहित में कार्य करने का आशीर्वाद प्रदान किया।
अगली खबर पढ़े 👉 साइबर ठगी से बचना है तो रहें सतर्क! दुर्ग पुलिस के अभियान में गृह मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने दिया बड़ा संदेश
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Solid points. I’ve been using daer11.icu for reference and can recommend it.
Finally found a reliable link that actually works without any lag. Getting into my favorite games is so much easier now with jili0gameslogin.
Best betting options for local players. The odds are competitive and the app is very user friendly. Big thumbs up for ph1xbetph.
The app version is way more convenient than the browser. Installation was quick and it runs perfectly on my Android. Get the jili66appdownload and play on the go.
I’ve been looking for a smooth app experience and this one delivers. The loading speed is impressive and the interface is very intuitive. Highly recommend 5777betloginapp for anyone who hates lagging.
The variety of betting options here is insane. I can find everything I need in one place. Best choice is betnacionaloficial.
The jackpot hits are real here! I was skeptical at first but after a few wins I am totally convinced. phjackpotwin is the real deal.