जुनवानी के वेलनेस स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के आरोप में मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेड की।
- पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर एवं महिला दलाल सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
- मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद, ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों से संबंधित जानकारी, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज जप्त किए गए हैं।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
मुखबिर की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने की रेड
👉मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी, भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर रेड कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर तनय सोनी द्वारा पैसे लेकर देह व्यापार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराने तथा महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई। मौके से उपरोक्त आरोपियों के अतिरिक्त ग्राहक एवं अन्य संबंधित व्यक्ति पाए गए।
19 मोबाइल और 1,900 रुपये नगद जप्त
👉पुलिस द्वारा मौके से 19 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 4,00,000 रुपये बताई गई है। इसके अलावा ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद भी जप्त किए गए। पुलिस ने ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज भी जप्त किए हैं।आरोपियों के विरूद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार इस तरह संचालित हो रहा था मामला
👉पुलिस द्वारा बताए गए मॉडस ऑपरेंडी के अनुसार स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराया जाता था। महिला दलाल के माध्यम से महिलाओं/लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था तथा स्पा सेंटर मैनेजर द्वारा इस गतिविधि का संचालन किया जा रहा था।
घटना स्थल
👉ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी, भिलाई, जिला दुर्ग।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- तनय सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी पद्मनाभपुर महाराजा चौक, मनमोहन स्वीट्स के पीछे, प्लॉट नं. 355, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
- हेमा सिंह उर्फ प्रीत, उम्र 32 वर्ष, निवासी अहमद अली का किराये का मकान, राधिका नगर, मैत्री विहार गार्डन के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग; स्थायी पता अमरोहा, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब।
- रूपेन्द्र जंघेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी अनुभा रेसिडेंसी, प्लॉट नं. 19, जुनवानी, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
- रितिक सोनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी राम नगर, शिव मंदिर के पास, उरला, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग।
- दिनेन्द्र कुमार सोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पोटिया कला, पुरानी बस्ती, वार्ड नं. 14, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
- हेमंत सिन्हा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वृंदा नगर, बोर्सी, दुर्ग, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
- अविनाश शर्मा उर्फ अभी, उम्र 32 वर्ष, निवासी मकान नं. बी/27, कैलाश नगर, हाउसिंग बोर्ड, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
- आनंद कुमार, उम्र 31 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, कन्या शाला स्कूल के सामने, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
- अरुण पाण्डेय, उम्र 24 वर्ष, निवासी स्मृति नगर चौक, फायर पान के पीछे, स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
👉पुलिस के अनुसार कार्रवाई में निम्न सामग्री जप्त की गई है:
- 19 नग मोबाइल फोन, कीमत लगभग 4,00,000/- रुपये।
- ग्राहकों से प्राप्त 1,900/- रुपये नगद।
- ग्राहकों एवं देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधी सामग्री।
- आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज।
थाना सुपेला और चौकी स्मृतिनगर पुलिस की रही महत्वपूर्ण भूमिका
👉उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण से संबंधित सामग्री एवं दस्तावेज जप्त किए गए।
दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील
👉दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी स्पा सेंटर, होटल अथवा अन्य संस्थान में अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कानून के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP लाइसेंसधारी मकानों पर राहत: सांसद विजय बघेल की पहल के बाद प्रबंधन का आश्वासन, यूनियन ने अफवाहों से बचने की अपील
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Honestly the best experience I have had with slots recently. The payouts are fair and the interface is super smooth. Check out phggjili for a great time.
This site has a great vibe and the community is awesome. I had a great run last night and the withdrawal was instant. Check out idbuaya77 for real action.