Advertisement

SAIL अधिकारियों के लिए  FY 2024-25 की PRP पर लगी मुहर, ओए-बीएसपी ने सेल प्रबंधन का जताया आभार

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • सेल (SAIL) के अधिकारियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित वित्तीय वर्ष 2024-25 की Performance Related Pay (PRP) के भुगतान को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है।
  • सेल प्रबंधन द्वारा इस माह के वेतन के साथ पीआरपी भुगतान का निर्णय लिए जाने के बाद ऑफिसर्स एसोसिएशन-भिलाई स्टील प्लांट (ओए-बीएसपी) ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सेल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
  • संगठन का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे और अब इस निर्णय से अधिकारियों में सकारात्मक संदेश गया है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

वित्तीय वर्ष 2024-25 की पीआरपी भुगतान पर सेल प्रबंधन का निर्णय

👉सेल के अधिकारियों को सेल प्रबंधन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की पीआरपी का भुगतान इस माह के वेतन के साथ करने का निर्णय लिया गया है। विदित हो कि सेफी विगत कुछ समय से इस विषय में क्रियान्वयन हेतु प्रयासरत था। डी.पी.ई. द्वारा एम.ओ.यू. रेटिंग के निर्धारण होने के बाद भी पीआरपी के भुगतान में विलंब होने के कारण सेफी पदाधिकारियों द्वारा सेल प्रबंधन से पी.आर.पी. के भुगतान हेतु आग्रह करते हुए दिनांक 16.05.2026 एवं 04.07.2026 को सेल प्रबंधन से चर्चा के दौरान इस विषय को प्रमुखता से उठाते हुए चर्चा की गई थी।


ओए-बीएसपी और सेफी ने जताया आभार

👉सेफी एवं ओए-बीएसपी ने सेल प्रबंधन द्वारा पीआरपी के भुगतान के निर्णय का स्वागत किया है तथा सेल के सीएमडी एवं निदेशकगण को धन्यवाद ज्ञापित किया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि अधिकारियों के अन्य लंबित मुद्दों पर भी सेल प्रबंधन शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेगा।


सेफी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने क्या कहा

👉सेफी अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की पीआरपी का भुगतान डीपीई के निर्देशानुसार एमओयू रेटिंग आने के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 में हो जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसमें विलंब हुआ।

Join WhatsApp

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सेल के सभी अधिकारी बेहतर वित्तीय परिणामों के लिए प्रयासरत हैं। साथ ही 01.01.2027 से अधिकारियों का चौथा पे-रिविजन लागू होना है, जिसके लिए सेफी लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि सर्वविदित है कि अफोर्डेबिलिटी क्लॉज के कारण तीसरा पे-रिविजन सेल में 01.01.2017 के बजाय 01.04.2020 से लागू हुआ था।


मासिक बैठक में सर्वसम्मति से व्यक्त किया गया आभार

👉दिनांक 28.07.2026 को आयोजित ओए-बीएसपी की मासिक बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की पीआरपी भुगतान के लिए सेल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष संतोष सिंह एवं रेमी थॉमस, उपाध्यक्ष माइंस नितेश छत्री, सचिव प्रहलाद मौर्या एवं अनु पी सहित जोनल प्रतिनिधिगण एमएआर शरीफ, एच.एल. सोनवानी, थालेस सिन्हा, रोहित हरित, आदित्य दुबे, निमेष गुप्ता, मिलिन्द बंसोड़, विकास कुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे।


अगली खबर पढ़े 👉 BSP के दर्जनों अधिकारियों का सम्मान, EPS-95 Higher Pension पर भी बड़ा अपडेट; ऑफिसर्स एसोसिएशन ने रखी अहम बातें


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *