नराकास तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई शानदार वक्तृत्व कला, SRU भिलाई में हुआ आयोजन
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भाषा के माध्यम से अभिव्यक्ति की क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिताएं कर्मचारियों और अधिकारियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
- इसी क्रम में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट, भिलाई में नराकास स्तरीय ‘तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।
- प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने वक्तृत्व कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट में आयोजित हुई नराकास स्तरीय प्रतियोगिता
👉‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग’ (नराकास) के ध्वज तले सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट, भिलाई में दिनांक 30-06-2026 को नराकास स्तरीय ‘तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि थे श्री संदीप झा, महाप्रबंधक (सी.एण्ड आई.टी.), भिलाई इस्पात संयंत्र। श्री आर.सी. भोई, महाप्रबंधक, सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट, भिलाई ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री होमन कुमार साहू, महाप्रबंधक, सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट, भिलाई उपस्थित थे।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
👉सर्वप्रथम अतिथिगण ने माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथिगण के स्वागत के उपरांत श्री मधुसूदन राव, उप महाप्रबंधक (मा.संसा./विद्युत) एवं राजभाषा अधिकारी, सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट, भिलाई ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया तथा प्रतियोगिता के नियमों के विषय में बताया।उन्होंने कहा कि हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत, इकाई प्रमुख श्री विशाल शुक्ल, मुख्य महाप्रबंधक, सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट, भिलाई के कुशल नेतृत्व में संयंत्र में नियमित रूप से प्रत्येक माह राजभाषा के विविध आयोजन होते हैं। उन्होंने राजभाषा के क्षेत्र में सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट, भिलाई की उपलब्धियों की भी जानकारी दी।
निर्णायकों ने प्रतियोगिता की उपयोगिता पर रखे विचार
👉प्रतियोगिता के निर्णायक श्री संदीप झा, महाप्रबंधक (सी.एण्ड आई.टी.), भिलाई इस्पात संयंत्र तथा श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी, उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन–राजभाषा), भिलाई इस्पात संयंत्र थे। मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने उद्बोधन में श्री संदीप झा ने कहा कि तात्कालिक भाषण को साहित्यिक स्पर्धाओं में अत्यंत कठिन विधा माना जाता है। प्राप्त विषय पर अल्प समय में गुणवत्तापूर्ण विचार प्रस्तुत करना चुनौतीपूर्ण होता है, किंतु इसी प्रकार की स्पर्धाओं से अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना की।वहीं श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने निर्णायक अभ्युक्ति प्रस्तुत करते हुए कहा कि विषय से विचलित हुए बिना, सिलसिलेवार ढंग से सशक्त तर्कों के साथ, नपे-तुले शब्दों में, पूर्ण आत्मविश्वास एवं प्रवाहपूर्ण ओजस्वी वाणी से दी गई प्रस्तुति ही भाषण प्रतियोगिताओं में सफलता सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार सूची में नाम शामिल न होना निराशा का कारण नहीं, बल्कि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा होना चाहिए।
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों की सूची
👉प्रतियोगिता के पुरस्कार विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे—
प्रथम पुरस्कार:
- श्री शुभम किशोर मिश्रा, वरीय प्रबंधक, सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट, भिलाई।
द्वितीय पुरस्कार:
- सुश्री शिलमणी ईवा बखला, स्टाफ नर्स, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ, भिलाई इस्पात संयंत्र।
- श्री अजिताभ कुमार, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, न्यू इंडिया इन्श्योरेंस कंपनी।
तृतीय पुरस्कार:
- श्री सौरभ मिश्रा, डाक पैकर, भारतीय डाक विभाग।
- सुश्री गरिमा चन्द्रा, प्रशिक्षु, सेल-शाखा विक्रय कार्यालय।
- श्री शैलेश बोरकर, उच्च श्रेणी सहायक, भारतीय जीवन बीमा निगम।
सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी
- श्री विटेश्वर नाथ, उप प्रबंधक, सिंटरिंग प्लांट-3, भिलाई इस्पात संयंत्र।
- श्री मनीष गुप्ता, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, सिंटरिंग प्लांट-2, भिलाई इस्पात संयंत्र।
- श्री के. सुरेश, वरिष्ठ मानचित्रकार, इंजीनियरिंग डिजाइन एण्ड ड्रॉइंग विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र।
मंच संचालन
संपूर्ण आयोजन का मंच संचालन वरीय डी.एम.ओ. डॉ. प्रियंका दास एवं श्री अमितेष पुरोहित, इंजीनियरिंग एसोसिएट (मानव संसाधन–राजभाषा) ने किया।
अगली खबर पढ़े 👉 कुम्हारी नगर पालिका में मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, सांसद विजय बघेल ने जिम्मेदारियों के ईमानदार निर्वहन का दिया संदेश
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

