Advertisement

बीएसपी कर्मचारी के क्वार्टर की छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टला; आवासों की सुरक्षा पर उठे सवाल

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के एक कर्मचारी के क्वार्टर में मंगलवार देर रात हुई एक गंभीर घटना ने संयंत्र आवासों की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
  • सेक्टर-5 स्थित एक क्वार्टर के कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भारी मात्रा में नीचे गिर गया।
  • राहत की बात यह रही कि घटना के समय कमरे में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
  • घटना के बाद संबंधित कर्मचारी संगठन ने बीएसपी प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

घटना कब और कहां हुई

👉दिनांक 07.07.2026 (मंगलवार) को रात्रि लगभग 11:17 बजे बी.एस.पी. कर्मचारी श्री Bhukya Srikanth, जो यूनिवर्सल रेल मिल में कार्यरत हैं, के आवास सेक्टर-5, सड़क-10, क्वार्टर नं. 5H में अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक घटना घटित हुई। उक्त क्वार्टर के एक कमरे की सीलिंग (छत) का प्लास्टर अचानक टूटकर भारी मात्रा में नीचे गिर गया, जिससे कर्मचारी एवं उसके परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे।


परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे

👉सौभाग्यवश घटना के समय उस कमरे में परिवार का कोई सदस्य उपस्थित नहीं था, अन्यथा किसी गंभीर दुर्घटना अथवा जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता था। यह घटना स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि संबंधित क्वार्टर की स्थिति अत्यंत जर्जर एवं असुरक्षित हो चुकी है, जो कर्मचारी एवं उसके परिवार के जीवन और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है।आवास की संरचनात्मक सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न उत्पन्न हो गया है।


कर्मचारी संगठन ने प्रबंधन का ध्यान कराया आकृष्ट

👉इस पर संज्ञान लेते हुए भिलाई स्टील प्लांट शेड्यूल्ड ट्राइब एम्पलाईज एसोसिएशन की तरफ से तत्काल रात्रि में ईमेल के माध्यम से नगर सेवायें विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) एवं निदेशक प्रभारी का ध्यान इस घटना से संबंधित फोटो एवं वीडियो भेजकर आकृष्ट कराया गया। एसोसिएशन ने आग्रह किया है कि इस अत्यंत संवेदनशील एवं सुरक्षा से जुड़े विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बी.एस.पी. प्रबंधन आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करे।

Join WhatsApp

एसोसिएशन की प्रमुख मांगें

  1. संबंधित क्वार्टर का तकनीकी निरीक्षण (Structural Inspection) सक्षम अभियंताओं द्वारा तत्काल कराया जाए।
  2. क्षतिग्रस्त सीलिंग एवं अन्य प्रभावित भागों की गुणवत्ता के साथ शीघ्र मरम्मत कराई जाए।
  3. यदि आवश्यक हो तो संपूर्ण क्वार्टर की संरचनात्मक सुरक्षा का परीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।
  4. कर्मचारी एवं उसके परिवार की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक अंतरिम सुरक्षा उपाय तत्काल किए जाएँ।

बीएसपी


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में संपत्तिकर सर्वे अभियान शुरू, बीएसपी क्षेत्र के भवनों का होगा नया माप-जोख


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *