100 पौवा अवैध शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार! दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन थाना क्षेत्रों में चला नशा मुक्ति अभियान
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- दुर्ग जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है।
- शनिवार को तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 100 पौवा देशी मसाला/शेरा शराब और शराब बिक्री से प्राप्त नगदी बरामद की है।
- सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
नशा मुक्ति अभियान के तहत तीन स्थानों पर एक साथ कार्रवाई
👉दुर्ग पुलिस द्वारा 04 जुलाई 2026 को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना भिलाई नगर, थाना पुरानी भिलाई और थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई की। तीनों मामलों में अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं बिक्री करते पाए गए आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
ये खबर भी पढ़े 👉 SAIL JM Exam 2026: आज किस्मत बदलने की परीक्षा! BSP के 1163 कर्मचारी देंगे अधिकारी बनने की दौड़, सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट
भिलाई नगर थाना क्षेत्र में 28 पौवा शराब जब्त
👉थाना भिलाई नगर पुलिस ने रुआंबाधा बस्ती तालाब के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी अकाश सिंह (28 वर्ष), निवासी रुआंबाधा बजरंग चौक, भिलाई नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 28 पौवा देशी मसाला/शेरा शराब जब्त की गई।
पुरानी भिलाई पुलिस ने महिला आरोपी सहित नगदी भी की जब्त
👉थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने देवबलोदा सागरपारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उत्तरा बाई टंडन (59 वर्ष), निवासी देवबलोदा, चरोदा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी मसाला शराब (5.760 बल्क लीटर) तथा शराब बिक्री की नगदी राशि 1,600 रुपये जब्त की गई।
पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र से 40 पौवा शराब बरामद
👉इसी प्रकार थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने कसारीडीह क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ललन झा उर्फ बऊवा (29 वर्ष), निवासी फोकटपारा, कसारीडीह को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई।
आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुए प्रकरण
👉तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जब्त सामग्री
- 28 पौवा देशी मसाला/शेरा शराब।
- 32 पौवा देशी मसाला शराब (5.760 बल्क लीटर)।
- 40 पौवा देशी मसाला शराब।
- शराब बिक्री की नगदी राशि – ₹1,600।
पुलिस टीम की रही सक्रिय भूमिका
👉उक्त तीनों मामलों में थाना भिलाई नगर, थाना पुरानी भिलाई एवं थाना पद्मनाभपुर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
दुर्ग पुलिस की आम नागरिकों से अपील
👉दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री संबंधी गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अगली खबर पढ़े 👉शादी का जश्न, अलमारी से गायब हुई नगदी! प्रेमी के लिए केयरटेकर ने किया हाथ साफ, पढ़ें कैसे खुला पूरा राज
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

