शादी का जश्न, अलमारी से गायब हुई नगदी! प्रेमी के लिए केयरटेकर ने किया हाथ साफ, पढ़ें कैसे खुला पूरा राज
– DIGITAL BHILAI NEWS –
“घर के भरोसे का हुआ गलत इस्तेमाल! शादी की व्यस्तता में वारदात को दिया अंजाम..”
- भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला एक मामला सामने आया है।
- वृद्ध महिला की देखभाल के लिए पिछले करीब दो वर्षों से घर में कार्यरत एक केयरटेकर ने परिवार के शादी समारोह की व्यस्तता का फायदा उठाकर अलमारी में रखी नगदी चोरी कर ली।
- मामले की शिकायत मिलते ही दुर्ग पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।
- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ₹23,500 नगदी और दो मोबाइल फोन सहित कुल ₹43,500 मूल्य की संपत्ति बरामद की है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
क्या है पूरा मामला?
👉पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रोहन कुखरानिया निवासी सूर्या विहार कॉलोनी, जुनवानी ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी वृद्ध माता की देखभाल के लिए ममता चौहान को लगभग दो वर्षों से केयरटेकर के रूप में रखा गया था। दिनांक 26 एवं 27 जून 2026 को घर में विवाह समारोह होने के कारण परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपी महिला ने अवसर का लाभ उठाकर घर की अलमारी में रखी नगदी चोरी कर ली और बिना किसी सूचना के घर छोड़कर चली गई।
तकनीकी साक्ष्यों से रायपुर तक पहुंची पुलिस
👉प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 933/2026 धारा 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान गठित पुलिस टीम ने आरोपी महिला के मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया, जिससे उसकी लोकेशन रायपुर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने रायपुर पहुंचकर आरोपी ममता चौहान को उसके प्रेमी शीतल वर्मा के साथ अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ में सामने आई चोरी की वजह
👉पुलिस पूछताछ में आरोपी ममता चौहान ने स्वीकार किया कि उसके प्रेमी शीतल वर्मा ने पैसों की आवश्यकता बताते हुए उसे चोरी करने के लिए प्रेरित किया था। इसी के कहने पर उसने मालिक के घर की अलमारी से नगदी चोरी की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ₹23,500 नगदी तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत ₹43,500 बताई गई है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
आरोपी के नाम👉
ममता चौहान (27 वर्ष), निवासी पिथौरा, जिला महासमुंद।शीतल वर्मा (27 वर्ष), निवासी सारागांव, जिला रायपुर।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
👉इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मो. अहफाज खान, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र कुशवाहा, आरक्षक गोविन्द साहू, आरक्षक हर्षित शुक्ला, महिला आरक्षक जयश्री तथा महिला आरक्षक मीरा वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील
👉दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घरेलू सहायकों, नौकरों एवं केयरटेकर को काम पर रखने से पहले उनका नियमानुसार पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
अगली खबर पढ़े 👉 दीपिका मौत मामला: संविदा लैब टेक्नीशियन बर्खास्त, लेकिन सिस्टम के बड़े चेहरे अब भी बेदाग?
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

