भिलाई में अवैध कब्जों पर निगम की सख्ती, नेहरू नगर में 4 प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल पर चला बुलडोजर
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई नगर निगम ने शहर में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए नेहरू नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है।
- निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से चार अवैध प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया।
- निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किए गए निर्माण और अतिक्रमण के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
शिकायत सही मिलने के बाद लिया गया कार्रवाई का निर्णय
👉नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार सभी जोन क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण, कब्जे और बिना अनुमति किए गए निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जोन-1 क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित हाईटेक हॉस्पिटल के समीप मॉडल टाउन में अवैध रूप से प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल बनाकर दुकानें संचालित किए जाने की शिकायत निगम को मिली थी।
राजस्व, बेदखली दस्ता और पुलिस की संयुक्त टीम रही मौजूद
👉वार्ड प्रभारी की जांच रिपोर्ट में शिकायत सही पाए जाने के बाद निगम प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया। राजस्व विभाग, बेदखली दस्ता और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से चारों अवैध प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल को हटाकर कब्जा मुक्त कराया।
निगम की दो टूक, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर जारी रहेगी कार्रवाई
👉निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, बिना अनुमति निर्माण और अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में पट्टा सर्वे अभियान की तैयारी तेज, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

