Advertisement

भिलाई में भाजपा पश्चिम मंडल का DLP प्रशिक्षण शिविर संपन्न, डिजिटल संगठन निर्माण पर रहा जोर

– DIGITAL BHILAI NEWS –

“डिजिटल माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने का संदेश, कार्यकर्ताओं ने लिया बूथ स्तर तक पहुंचने का संकल्प…”

  • भिलाई। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल, भिलाई द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।
  • शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
  • प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल माध्यम से भाजपा के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना तथा कार्यपद्धति की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
  • साथ ही डिजिटल तकनीक के माध्यम से संगठन को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

भाजपा


प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने साझा किए संगठन और डिजिटल जनसंपर्क के अनुभव

👉कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने दीर्घ राजनीतिक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठन को मजबूत बनाने के लिए डिजिटल तकनीक एक महत्वपूर्ण साधन बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पारंपरिक जनसंपर्क के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर जनता तक पहुंचने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ, DLP और सरल ऐप की दी गई जानकारी

👉कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रशिक्षण सत्र में श्री पद्मनाभन जी एवं श्री ऋतुराज शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, सरल ऐप के उपयोग, ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूर्ण करने की प्रक्रिया तथा डिजिटल प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की।

Join WhatsApp

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

👉कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रदीप चौधरी रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जाकिर भैया, श्री रवि कश्यप, पश्चिम मंडल अध्यक्ष श्री गोल्डी सोनी, पश्चिम मंडल प्रभारी श्रीमती मांडले, श्री संजय दानी, श्री मदन सेन, श्री करण कन्नौज, श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती ज्योति, श्रीमती कुंती वर्मा, श्री कमिल रॉबर्ट, श्रीमती नीता चौरसिया, श्रीमती उपासना साहू, मीडिया प्रभारी रेहान अहमद एवं सह मीडिया प्रभारी सुजीत सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


प्रशिक्षण पूरा कर प्रतिभागियों ने प्राप्त किया डिजिटल प्रमाण-पत्र

👉प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सरल ऐप के माध्यम से DLP कार्यक्रम से जुड़कर पाठ्यक्रम पूर्ण किया तथा भाजपा के इतिहास, संगठनात्मक मूल्यों एवं विचारधारा का अध्ययन किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों ने अपना डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किया।


डिजिटल तकनीक के अधिकतम उपयोग का लिया संकल्प

👉कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग करने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा पश्चिम मंडल, भिलाई की टीम द्वारा किया गया।


अगली खबर पढ़े 👉 जीपीएफ राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, दुर्ग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *