Advertisement

जीपीएफ राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, दुर्ग में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • दुर्ग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत यांत्रिकी सिंचाई विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
  • आरोपी पर विभाग के ही एक कर्मचारी से सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है
  • एसीबी की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

जीपीएफ राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप

👉आपको बता दें कि सिंचाई विभाग में पदस्थ कर्मचारी नंद कुमार ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते से करीब 5 लाख रुपये निकालने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर राशि जारी करने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।


बेटी की शादी के लिए पैसों की थी जरूरत

👉पीड़ित नंद कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हो चुकी है और उन्हें तत्काल पैसों की आवश्यकता थी, लेकिन रिश्वत की मांग के कारण वे लंबे समय से परेशान थे। उन्होंने कहा कि उनके पास रिश्वत देने के लिए भी पैसे नहीं थे।


शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल

👉परेशान होकर नंद कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपी को कार्यालय में 10 हजार रुपये दिए, तभी पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

Join WhatsApp

एक दर्जन से अधिक अधिकारी रहे मौजूद

👉कार्रवाई के दौरान एसीबी के एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


आधिकारिक पुष्टि के बाद हो सकते हैं और खुलासे

👉एसीबी की आधिकारिक पुष्टि के बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। जांच एजेंसी पूरे मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैप लोहा चोरी का मामला! दीवार फांदकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *