भिलाई में जलभराव रोकने की तैयारी तेज, संवेदनशील वार्डों में चोक नालियां खोलने का अभियान शुरू
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से भिलाई नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है।
- निगम आयुक्त के निर्देश पर संवेदनशील वार्डों में चोक नालियों की सफाई, वर्षाजल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।
- निगम का लक्ष्य बारिश के दौरान शहर में पानी का ठहराव रोकते हुए आम लोगों के आवागमन को सुचारु बनाए रखना है।
- आइए विस्तार से जानते है 👇
मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए विशेष अभियान
👉नगर पालिक निगम भिलाई ने मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर विशेष अभियान शुरू कर दिया है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत सभी संवेदनशील वार्डों में नालियों की सफाई, चोक पाइंट खोलने तथा वर्षाजल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बारिश के दौरान कहीं भी पानी का ठहराव न हो और नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
चिन्हित क्षेत्रों में खोले जा रहे हैं चोक पाइंट
👉निगम आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं जोन की टीमों ने ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है, जहां पूर्व वर्षों में वर्षाजल के ठहराव की स्थिति निर्मित होती रही है। इन स्थानों पर विशेष रूप से नालियों के चोक पाइंट खोले जा रहे हैं, ताकि वर्षाजल बिना किसी अवरोध के मुख्य नालियों तक पहुंच सके। जहां प्राकृतिक बहाव बाधित है, वहां रेनकट (कच्ची नाली) बनाकर पानी का निकास मुख्य नालियों की ओर कराया जा रहा है।
सफाई अमला लगातार मैदान में, हटाई जा रही गाद और कचरा
👉स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन में सफाई अमला लगातार फील्ड में मौजूद रहकर नालियों में जमा गाद, प्लास्टिक, कचरा एवं अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य कर रहा है। अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति पर नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त श्रमिक एवं संसाधन भी लगाए जा रहे हैं।
आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए। जिन क्षेत्रों में पानी भरने की संभावना हो, वहां पहले से ही आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल नालियों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे शहर में ऐसी प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित करना है जिससे मानसून के दौरान सड़कें जलमग्न न हों, यातायात प्रभावित न हो और आम नागरिकों का दैनिक जीवन सुचारु रूप से चलता रहे।
अगली खबर पढ़े 👉भिलाई में पट्टा सर्वे अभियान की तैयारी तेज, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Consistency is what keeps me coming back every single evening after a long day. The platform delivers exactly what it promises with zero downtime and the payout speed is honestly faster than most competitors I have tested. I appreciate how transparent they are about game statistics and fair play certifications. Grab your daily ticket to smooth sailing at 98win62com
I switched from my old provider and I can honestly say the experience here is worlds apart. Fast deposits, quick withdrawals and a dashboard that actually makes sense. The promotions are generous without any tricky fine print. I feel like a valued member every single time I log in. inplaykaro
Found this place through a friend and I am glad I listened. The registration process took less than two minutes and my first deposit bonus was applied right away. Games are regularly updated so there is always something fresh to explore. It really feels like a community that values its players. fan88pv
Thank you for the sensible critique. Me and my neighbor were just preparing to do a little research on this. We got a grab a book from our area library but I think I learned more clear from this post. I’m very glad to see such excellent info being shared freely out there.