भिलाई में 55 मकानहीन परिवारों का अपना घर का सपना हुआ साकार, लॉटरी के जरिए हुआ आवास आबंटन
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानहीन परिवारों को स्थायी आशियाना उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
- गुरुवार को निगम सभागार में पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से 55 पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटित किए गए।
- कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों की मौजूदगी में लाभार्थियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

लॉटरी के माध्यम से 55 हितग्राहियों को मिला आवास
👉नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा मकानहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए गुरुवार को निगम सभागार में लॉटरी पद्धति के माध्यम से 55 हितग्राहियों को आवास आबंटित किए गए। सभी आवास ‘मोर मकान-मोर आस’ एवं ‘मोर मकान-मोर चिन्हारी’ घटक के तहत निर्मित हैं। आवास आबंटन कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा एवं पार्षद हरिओम तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई आवास आबंटन प्रक्रिया
👉निगम सभागार में लॉटरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई, जिसमें विभिन्न आवासीय परियोजनाओं के तहत कुल 55 मकानहीन परिवारों को आवास आबंटित किए गए।
- ग्रीन वैली खम्हरिया में 20 हितग्राही,
- माइल स्टोन स्कूल के पीछे स्थित आवासों में 17 हितग्राही,
- रजत बिल्डर्स शांति नगर में 3 हितग्राही,
- आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड फेस-01 में 2 हितग्राही तथा
- सूर्य विहार के पीछे स्थित आवासीय परिसर में 13 हितग्राहियों को आवास प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों में उत्साह का माहौल रहा।
पात्र परिवारों को मिलेगा स्थायी आवास का लाभ
👉निगम प्रशासन ने बताया कि आवास आबंटन की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की गई है, जिससे पात्र परिवारों को स्थायी आवास की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर आवास प्रभारी विद्याधर देवांगन, सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी, आवास विभाग की नम्रता ठाकुर, जागेश्वर साहू, थलेश्वर जोशी, जी. मोहन राव एवं नूतन साहू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आगे भी जारी रहेगी आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया
👉निगम प्रशासन ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके।
अगली खबर पढ़े 👉 LPG को लेकर बड़ी राहत: होर्मुज संकट थमते ही सरकार ने हटाईं कमर्शियल LPG पर लगी पाबंदियां, जानिए क्या बदलेगा
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

