Book Your Advertisement Space

तंत्र-मंत्र और सरकारी नौकरी का झांसा: भिलाई में महिला से 85 लाख रुपये की ठगी, आरोपी फरार!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई में एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां तंत्र-मंत्र, ग्रह दोष निवारण, निवेश में भारी मुनाफे और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई।
  • आरोप है कि जबलपुर निवासी एक व्यक्ति ने लम्बे समय तक अंधविश्वास और लालच का सहारा लेकर पीड़िता और उसके परिवार से बड़ी रकम ऐंठी।
  • मामले की शिकायत के बाद भिलाई नगर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

तंत्र-मंत्र और ग्रह दोष का डर दिखाकर शुरू हुई ठगी

👉आरोपी पवन बधौलिया निवासी जबलपुर ने पीड़िता को उसके परिवार पर ग्रह दोष, जिन्न और प्रेत बाधा होने की बात कहकर डराया। आरोपी ने दावा किया कि विशेष पूजा-पाठ और तांत्रिक अनुष्ठानों के माध्यम से इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसी बहाने उसने अलग-अलग समय पर बड़ी रकम लेना शुरू कर दिया। पीड़िता को लंबे समय तक ठगी का एहसास नहीं हुआ।


निवेश और मुनाफे का लालच देकर ऐंठे लाखों रुपये

👉तांत्रिक उपायों के अलावा निवेश के जरिए भारी मुनाफा दिलाने का भी झांसा दिया। उसने पीड़िता को विभिन्न योजनाओं में पैसा लगाने की सलाह दी। 


पति की मौत के बाद बेटे को बनाया निशाना

👉मामले का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि पीड़िता के पति के निधन के बाद भी आरोपी ने परिवार का पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि उसने महिला के बेटे को शेयर बाजार लाभ कमाने और सरकारी नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया। आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी जॉइनिंग लेटर दिखाकर सरकारी नौकरी मिलने का विश्वास दिलाया और इसके एवज में भी बड़ी रकम वसूली।

Join WhatsApp

कुल ठगी की राशि पहुंची 85 लाख रुपये

👉शिकायत के अनुसार, तंत्र-मंत्र, निवेश योजनाओं और नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने अलग-अलग माध्यमों से करीब 85 लाख रुपये की राशि हासिल की। आरोपी द्वारा टालमटोल किए जाने के साथ धमकी देने की बात भी सामने आई है।


पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी

👉पीड़िता की शिकायत पर भिलाई नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पवन बधौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन तथा अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।


अगली खबर पढ़े 👉 मोहर्रम को लेकर निगम का विशेष अभियान : ताजिया मार्गों से हटाई जा रहीं बाधाएं


रिपोर्ट – डिजिटल भिलाई न्यूज


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *