पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कथित वायरल चैट पर सियासत तेज: भिलाई में कांग्रेस का प्रदर्शन, FIR की मांग
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़ी एक कथित वायरल चैट को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।
- सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक कथित स्क्रीनशॉट को लेकर कांग्रेस ने इसे पूर्व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की साजिश बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।
- इसी मुद्दे पर बुधवार को भिलाई-3 थाना परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
- आइए विस्तार से जानते हैं इस वायरल चैट के बारे में👇

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित चैट
👉दुर्ग जिले में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कथित चैट स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा दिया है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुबई में बैठे ऑनलाइन सट्टा किंग के मास्टरमाइंड को मैसेज कर उसका नंबर मांगा है। इस भ्रामक पोस्ट पर खुद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सफाई दी है। उन्होंने इसे बदनाम करने की साजिश बताते हुए लिखा कि फोटोशॉप का उपयोग कर फर्जी चैट बनाई गई है, जिसके प्रायोजकों और षड्यंत्र में शामिल कथित पत्रकारों के नाम उन तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लीगल टीम इस पर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विरोध में भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
👉इस कथित फर्जी पोस्ट के विरोध में बुधवार को भिलाई-3 थाने में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। भिलाई-चरोदा की महापौर निर्मला कोसरे, सभापति कृष्ण चंद्राकर, सुजीत बघेल और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पहुंचे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जा रहा है। महापौर निर्मला कोसरे ने कहा कि ऐसी तथ्यहीन सामग्री से राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
पुलिस को सौंपा ज्ञापन, जांच शुरू
👉प्रदर्शन के दौरान भिलाई-3 थाना परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस पूरे मामले में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल की मदद से भ्रामक पोस्ट फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स को ट्रैक किया जा रहा है।
डिजिटल दौर में फेक कंटेंट की चुनौती
👉बहरहाल, डिजिटल युग में सोशल मीडिया जहां अपनी बात रखने का जरिया बना है, तो वहीं फर्जी और एडिटेड पोस्ट के जरिए राजनीतिक चरित्र हनन का औजार भी बनता जा रहा है। अब देखना होगा कि पूर्व सीएम की लीगल टीम और दुर्ग पुलिस की साइबर सेल इस ‘चैट कांड’ के पीछे छिपे असली चेहरों को कब तक बेनकाब कर पाती है।
अगली खबर पढ़े 👉हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर: नंदिनी रोड से हटाया गया अवैध कब्जा, निगम की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


This is a very good tips especially to those new to blogosphere, brief and accurate information… Thanks for sharing this one. A must read article.