सेवा, सुशासन और विकास के 12 साल, भिलाई में भाजपा ने किया वृक्षारोपण और पूजा-अर्चना

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
  • इसी क्रम में भिलाई विधानसभा के पश्चिम मंडल में भी विशेष आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए पूजा-अर्चना, भोग वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
  • कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

नरेंद्र मोदी


4,399 दिन राष्ट्रसेवा और सुशासन के

👉देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण करने एवं 4399 दिन तक बिना एक दिन का अवकाश लिए निरंतर राष्ट्रसेवा करने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा भिलाई विधानसभा के पश्चिम मण्डल में आयोजन किया गया।

12 वर्ष

Join WhatsApp

महाराणा प्रताप भवन में पूजा-अर्चना और भोग वितरण

👉महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 मंदिर में पूजा-अर्चना एवं भोग वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आरोग्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।

12 वर्षों


वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

👉इस अवसर पर श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा और जिला भाजपा भिलाई प्रभारी श्री रामजी भारती जी, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी, कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र साहू, सहसंयोजक दया सिंह एवं शिरीष अग्रवाल जी, मनीष पांडे जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी जी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी जी, खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह जी, मंडल कार्यक्रम संयोजक श्रीमती सीमा तिवारी जी एवं जिला एवं मण्डल पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही।

भाजपा पश्चिम मंडल


सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष

👉कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा ने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्व पटल पर गौरवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।


विकास और विश्वास की यात्रा का उत्सव

👉कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की विकास यात्रा, जनहितकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को स्मरण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया।


अगली खबर पढ़े 👉 BSP में करोड़ों की चोरी के बीच RFID पर उठे सवाल! सांसद विजय बघेल बोले- कर्मचारियों पर नहीं, सुरक्षा खामियों पर हो फोकस


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *