सेल की नई लीज नवीनीकरण नीति पर सेफी और ओए-बीएसपी ने जताया आभार, लंबे समय से लंबित मुद्दे के समाधान का किया स्वागत

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई। सेल प्रबंधन द्वारा टाउनशिप में संचालित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और अन्य संस्थाओं के लंबे समय से लंबित लीज नवीनीकरण मामले पर नई नीति जारी किए जाने के बाद सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
  • इस फैसले को टाउनशिप से जुड़े अनेक संगठनों और संस्थाओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
  • सेल की नई लीज नवीनीकरण नीति को लेकर सेफी (SAIL Executives Federation of India) तथा बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सेल एवं भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य कदम बताया है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

लंबे समय से लंबित था लीज नवीनीकरण का मुद्दा

👉सेल प्रबंधन ने सेल की सभी इकाइयों की टाउनशिप में संचालित धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी संस्थाओं, बैंकों, दुकानों, कर्मचारी संगठनों तथा हाउसिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी सहित विभिन्न संस्थाओं के बहुप्रतीक्षित लीज नवीनीकरण के मुद्दे का सकारात्मक समाधान करते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


इस्पात मंत्री और सेल प्रबंधन के प्रति जताया आभार

👉सेफी चेयरमैन एवं बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी, सेल चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पंडा तथा सेल के निदेशक (कार्मिक) श्री के. के. सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन द्वारा उठाया गया यह कदम टाउनशिप में कार्यरत विभिन्न संस्थाओं की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


कई वर्षों से लगातार प्रयास कर रही थी सेफी

👉श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने बताया कि इस विषय पर सेफी पिछले कई वर्षों से लगातार प्रयासरत रही है। सेफी के बैनर तले विभिन्न इस्पात मंत्रियों, सेल चेयरमैन तथा सेल के निदेशक (कार्मिक) के साथ इस मुद्दे पर लगातार चर्चा और सारगर्भित बैठकें आयोजित की गईं। उन्होंने बताया कि सेल की विभिन्न इकाइयों की टाउनशिप में संचालित अनेक संस्थाओं ने इस गंभीर विषय के समाधान के लिए सेफी से लगातार सहयोग मांगा था। सेफी की टीम ने इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बैठकें कर उनकी मांगों और समस्याओं का विस्तृत अध्ययन किया तथा उसके आधार पर संबंधित पक्षों के समक्ष प्रभावी तरीके से मामला रखा।

Join WhatsApp

इस्पात मंत्रालय और सेल अधिकारियों से बनाए रखा सतत संपर्क

👉सेफी ने लीज नवीनीकरण के इस मुद्दे के समाधान के लिए वर्तमान इस्पात मंत्री से लेकर पूर्व इस्पात मंत्रियों तक के समक्ष विषय को उठाया। इसके साथ ही सेल प्रबंधन तथा इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों से भी लगातार संपर्क बनाए रखा गया। समाधान की दिशा में विभिन्न स्तरों पर निरंतर मुलाकातें और संवाद किए गए। सेफी के पदाधिकारियों ने सेल स्तर के साथ-साथ अपने-अपने यूनिट स्तर पर भी लगातार प्रयास किए।


अन्य कार्मिक एवं टाउनशिप मुद्दों के समाधान की भी मांग

👉सेफी ने सेल प्रबंधन से आग्रह किया है कि जिस प्रकार लीज नवीनीकरण के इस महत्वपूर्ण मुद्दे का सकारात्मक समाधान किया गया है, उसी प्रकार कार्मिक कल्याण से जुड़े अन्य लंबित मामलों का भी शीघ्र निराकरण किया जाए। साथ ही टाउनशिप से संबंधित अन्य समस्याओं पर भी सकारात्मक पहल करते हुए उनका जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। सेफी का मानना है कि इससे सेल के संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा तथा इन परिसंपत्तियों पर होने वाले अवैध कब्जों को रोकने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा ऐसे प्रयासों से जहां सेल प्रबंधन को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा, वहीं सेल परिवार और टाउनशिप से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी।


पढ़े विस्तृत डॉक्यूमेंट 👉

सेल रिन्यूअल पॉलिसी

SAIL LEASE RENEWAL POLICY

Sail
Bhilai Steel Plant
Bsp
Bsp lease township


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई टाउनशिप: सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं के लिए बड़ी राहत, अब 1 रुपये टोकन पर होगा लीज नवीनीकरण


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *