BSP स्क्रैप चोरी कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है
  • थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने इस बहुचर्चित मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने सांई एसोसिएट से जुड़े क्रेन ऑपरेटर इन्द्र कुमार पटेल और मदन साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
  • इस मामले में पूर्व में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था और अब कुल आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

पिछले 4-5 माह से चल रही थी संगठित चोरी!

पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपीगण संगठित रूप से पिछले 4-5 माह से भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट वाहनों के माध्यम से BSP के लोहे की चोरी कर रहे थे। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है और पुलिस उनकी सरगर्मी से पतासाजी कर रही है।


फ्लू डस्ट वाहनों में लोड किया जाता था चोरी का स्क्रैप

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इन्द्र कुमार पटेल एवं मदन साहू द्वारा क्रेन के माध्यम से लोहे के स्क्रैप को फ्लू डस्ट परिवहन करने वाली गाड़ियों में लोड किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी के इस पूरे नेटवर्क में विभिन्न स्तरों पर लोगों की भूमिका थी, जो चोरी किए गए स्क्रैप को प्लांट से बाहर निकालने और परिवहन करने में सहयोग कर रहे थे।


मुखबिर की सूचना पर हुआ था बड़ा खुलासा!

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा, में ए.के. ट्रेडर्स प्लाट नंबर 18 ए/05 एच.आई.ए. हथखोज भिलाई फैब्रीकेशन वर्क्स एण्ड स्क्रैपडील में चेकिंग की गई। जांच के दौरान हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 QT 8797 में लोहे की प्लेट कटिंग एवं लोहे की बीम फ्लू डस्ट के साथ भरी हुई मिली। वहीं ट्रक क्रमांक CG 10 R 2004 में लोहे की प्लेट कटिंग भरी हुई पाई गई।

Join WhatsApp

इसके अलावा एक खाली हाईवा वाहन क्रमांक CG 08 AW 1475 भी मौके पर खड़ा मिला, जिसने अपनी लोहे की प्लेट एवं बीम खाली कर दी थी। स्थल पर लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और फ्लू डस्ट के मिश्रण के ढेर पाए गए। वहीं दूसरे ढेर में लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग अलग से रखी हुई मिली।


भारी मशीनों और वाहनों का किया जा रहा था उपयोग

मौके पर एक खाली ट्रक क्रमांक CG 07 MB 2455, टाटा 1109 क्रमांक CG 07 CA 6977, एक टाटा एस क्रमांक CG 04 JB 9616 भी पाया गया। इसके अलावा लोहा लोड करने के उपयोग में लाया जाने वाला एक जेसीबी क्रमांक CG 08 AY 8496, एक हाईड्रा क्रमांक CG 07 CW 8063 तथा एक बिना नंबर की चेन माउंटिंग मशीन भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार डस्ट छानने के लिए पांच लोहे की मशीनें भी लगाई गई थीं, जिनका उपयोग चेन माउंटिंग मशीन, जेसीबी एवं हाईड्रा के माध्यम से डंप किए गए लोहे के प्लेट और बीम को वाहनों में लोड कर अन्यत्र भेजने के लिए किया जा रहा था।


250 टन लोहा और 3.22 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त

फ्लू डस्ट के वाहनों में BSP के लोहे की चोरी होना पाए जाने पर पुलिस ने लोहे की प्लेट, लोहे की बीम कटिंग सहित लगभग 250 टन लोहा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई। वहीं जब्त किए गए वाहनों एवं अन्य सामग्रियों को मिलाकर कुल मशरूका की कीमत लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये बताई गई है।

इस मामले में आरोपी चिंतानंद साहू, जितेश वर्मा, मिथेन ठाकुर, निर्मल सिंह, रविन्द्र साहू एवं घनश्याम गुप्ता को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।


दो और आरोपियों को भेजा गया जेल

विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त सांई एसोसिएट के क्रेन ऑपरेटर इन्द्र कुमार पटेल एवं मदन साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी इन्द्र कुमार पटेल एवं मदन साहू के विरुद्ध प्रकरण में संलिप्त होने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. इन्द्र कुमार पटेल
उम्र 26 वर्ष, निवासी छावनी मंगल बाजार, वार्ड क्रमांक 40, ठेठवार पारा, छावनी, जिला दुर्ग।

2. मदन साहू
उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम डुमरडीह, बाक्सर चौक, वार्ड क्रमांक 02, सोलर पैनल के पास, उत्तई, जिला दुर्ग।

धाराएं: 303(2), 317(4), 3(5), 112, 336(3), 338, 343(2) बीएनएस तथा छत्तीसगढ़ औद्योगिक सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 25 एवं 26(1)


अगली खबर पढ़े 👉 सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान: ओए-बीएसपी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया भव्य अभिनंदन


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *