भीषण गर्मी में बड़ा फैसला: BSP में दोपहर 12 से 3 बजे तक ऊंचाई पर काम प्रतिबंधित, श्रमिकों को राहत!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई। लगातार बढ़ती गर्मी और तापमान में हो रही वृद्धि को देखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
- बीएसपी वर्कर्स यूनियन और प्रबंधन के बीच बैठक हुई।
- बैठक में ईडी वर्क्स राकेश कुमार व यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
- इस बैठक में श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
- BSP वर्कर्स यूनियन ने यूनियन के सुझाव पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए कार्यपालक निदेशक का आभार व्यक्त किया है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

बैठक में उठा श्रमिकों की सुरक्षा का मुद्दा!
👉बैठक में यूनियन की ओर से अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने प्रचंड गर्मी में काम कर रहे श्रमिकों की कठिन परिस्थितियों को प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से ऊंचाई पर कार्य करने वाले कर्मियों के लिए दोपहर के समय कार्य करना बेहद जोखिमपूर्ण बताया गया, जिससे हीट स्ट्रेस, चक्कर आना एवं दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
यूनियन की मांग और प्रबंधन का निर्णय!
👉यूनियन ने स्पष्ट रूप से मांग रखी कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ऊंचाई पर किए जाने वाले सभी कार्यों पर रोक लगाई जाए, ताकि श्रमिकों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। यूनियन की इस मांग पर प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया।
जारी निर्देश और सुरक्षा व्यवस्था
👉जारी निर्देशानुसार संयंत्र के विभिन्न विभागों एवं शॉप्स में छत पर रूफ शीट बदलने, मरम्मत कार्य एवं अन्य सभी ऊंचाई से संबंधित कार्यों को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही कार्यस्थलों पर ठंडे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, विश्राम की सुविधा तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरण (पी.पी.ई.) का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अतिरिक्त सुझाव और जागरूकता पर जोर
👉बैठक के दौरान यूनियन ने यह भी सुझाव दिया कि गर्मी के मौसम में कार्य समय एवं कार्य प्रणाली में लचीलापन लाते हुए श्रमिकों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाए। इसके अलावा हीट वेव से बचाव हेतु जागरूकता बढ़ाने और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था को भी मजबूत करने की बात कही गई।
यूनियन अध्यक्ष का बयान
👉यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि “श्रमिकों की सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीषण गर्मी में इस तरह का निर्णय श्रमिकों के जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक था। यूनियन हमेशा मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।” उन्होंने प्रबंधन के इस सकारात्मक रुख की सराहना करते हुए कहा कि जब भी श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए जाते हैं, तो उसका सकारात्मक परिणाम अवश्य निकलता है।
बैठक में ये रहे मौजूद –
यूनियन के तरफ से बैठक में अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता के साथ शेख महमूद, दिलेश्वर राव, मनोज darsena, विमल कांत पांडे, जैलसिंह, कुंतेलाल, दीपेश व अन्य मौजूद रहे!
श्रमिकों को मिलेगी सीधी राहत
इस निर्णय से संयंत्र में कार्यरत हजारों श्रमिकों को सीधी राहत मिलेगी। साथ ही यह पहल औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता का एक अहम उदाहरण बनेगी। यूनियन और प्रबंधन के बीच इस प्रकार के समन्वय से न केवल कार्यस्थल सुरक्षित बनेगा, बल्कि उत्पादन एवं कार्यक्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP कैंटीन में अनियमितता का खुलासा! तय कीमत से ज्यादा वसूली, सुविधाओं पर भी सवाल — यूनियन सख्त, प्रीमियम कैंटीन पर एक साल से सिर्फ आश्वासन!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

