बैसाखी पर्व पर सेवा और सद्भाव का संदेश
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- पंचशील पंजाबी एसोसिएशन, भिलाई द्वारा बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य पर 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे से सेंट्रल एवेन्यू सेक्टर-5 चौक में शरबत एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
- इस आयोजन में समाज के सम्मानित सदस्यों ने पूरे समर्पण के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत मंगलमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
- आइए विस्तार से जानते है 👇

समाज के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी
👉समाज के सम्मानित सदस्यों ने अपने बहुमूल्य समय और सेवा के माध्यम से आयोजन को सफल बनाया। सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक सेंट्रल एवेन्यू से गुजरने वाले लगभग हर व्यक्ति ने शरबत और प्रसाद ग्रहण किया, जिससे आयोजन की व्यापकता और जनसहभागिता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
नेतृत्व की विशेष भूमिका
👉पंचशील पंजाबी एसोसिएशन, भिलाई के संरक्षक श्री नरेश खोसला, अध्यक्ष श्री कैलाश मल्होत्रा एवं सलाहकार श्री अजय भसीन ने कार्यक्रम की शुरुआत से अंत तक सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पदाधिकारियों का सहयोग और योगदान
👉सभा के पदाधिकारी सर्वश्री जितेंद्र उप्पल, राम ओबराई, राकेश मल्होत्रा, भूषण अधलखा, उमेश ग्रोवर, राकेश भसीन, हेमंत सोनी, बलबीर सहगल, अरुण ग्रोवर, अनुपम कथूरिया, संजय भाटिया, जगदीश आहूजा, राज नैय्यर, अनिल अरोड़ा, हेमंत अरोड़ा, अतुल महाजन, नयन गुप्ता आदि ने आयोजन को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान और सहयोग प्रदान किया।
स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक पहल
👉कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि पूरी टीम ने पर्यावरण और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए एक भी डिस्पोजल सामग्री को कार्यक्रम स्थल पर नहीं छोड़ा। सभी सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से आसपास के क्षेत्र की सफाई की। इस सराहनीय पहल के लिए अध्यक्ष श्री कैलाश मल्होत्रा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया।
आगामी कार्यक्रम की घोषणा!
👉समाज के महासचिव श्री जितेंद्र उप्पल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार का आयोजन आगामी रविवार से नियमित रूप से प्रारंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम हर रविवार जून माह के अंत तक आयोजित होगा, जिसका स्थान पंजाबी पैलेस, मंदिर रोड, सेक्टर-5 निर्धारित किया गया है।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई-दुर्ग में अंबेडकर जयंती की गूंज: भव्य आयोजन, भंडारा और डोम शेड उद्घाटन ने बढ़ाई सामाजिक एकता की चमक!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

