Iron Sporting Club की Mega Cricket Battle – Finals में Bhilai Boys ने HR11 को हराकर जीता Leather Ball Tournament 2026

BHILAI STEEL PLANT SPORTS

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • सुबह 11:37 बजे जैसे ही इंद्रा पैलेस ग्राउंड, BSP Civic Center में पहली गेंद फेंकी गई, तब शायद किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि दोपहर 3:12 बजे तक यह मैदान भिलाई के सबसे रोमांचक इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट फाइनल का गवाह बन जाएगा।
  • Iron Sporting Club द्वारा आयोजित Inter Department Leather Ball Tournament 2026 का फाइनल मुकाबला Bhilai Boys और Haryana 11 (HR11) के बीच खेला गया, जहाँ हर ओवर के साथ उत्साह, शोर और जुनून नई ऊँचाई पर पहुँचता गया।
  • आइये जानते है इस फाइनल मैच का परिणाम क्या रहा ?👇
Bhilai boys
Bhilai boys

टूर्नामेंट ओवरव्यू – Plant Pride से Pitch Passion तक

👉इस टूर्नामेंट का नाम “Inter Department Leather Ball Tournament 2026” रहा, जो भिलाई स्टील प्लांट के विभिन्न डिपार्टमेंट्स के बीच खेला गया।

👉इस पूरे आयोजन को Iron Sporting Club द्वारा ऑर्गेनाइज़ किया गया, जिसका उद्देश्य प्लांट कर्मचारियों के बीच खेल संस्कृति और टीमवर्क को बढ़ावा देना रहा।

👉यह टूर्नामेंट 6 जनवरी से 9 जनवरी के बीच आयोजित हुआ, जहाँ लगातार चार दिनों तक विभागीय टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

Join WhatsApp

👉इन सभी मुकाबलों के बाद Bhilai Boys और HR11 (Haryana 11) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया, जहाँ खिताबी टक्कर देखने को मिली।

👉टूर्नामेंट का Grand Final 9 जनवरी को Indira Palace Ground, BSP Civic Center में खेला गया, जिसने इस आयोजन को एक यादगार खेल उत्सव में बदल दिया।


Toss से लेकर अंत तक मैच का स्कोर-

👉🏻इस फाइनल मैच में HR11 (Haryana 11) ने टॉस जीतते हुए पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।
बैटिंग करते हुए HR11 ने 20 ओवर में 156/7 का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया, जिसने फाइनल को पूरी तरह ओपन मुकाबला बनाए रखा।

👉🏻HR11 के टॉप बल्लेबाज रहे Shantu Kumar, जिन्होंने 40 रन बनाए। साथ ही Vimal Kumar ने 26 रन, Manoj ने 24 रन, जबकि Sudip ने 18 रन जोड़कर टीम के स्कोर को मजबूत आधार दिया।

HR 11 SCORECARD

👉🏻HR11 की पारी में जहाँ एक तरफ बल्लेबाज रन जोड़ रहे थे, वहीं दूसरी ओर Bhilai Boys के गेंदबाज लगातार दबाव बनाए हुए थे।

👉🏻Suresh Sonpipre ने शानदार लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके। Aman Kumar ने भी बेहतरीन स्पेल डालते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

👉🏻इसके अलावा Abhi और Rajesh Baghel ने 1-1 विकेट लेकर HR11 की रनगति को नियंत्रित रखा।

BHILAI CRICKET TOURNAMENT


Bhilai Boys की पारी – लक्ष्य का पीछा

👉🏻156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Bhilai Boys की टीम ने संयमित शुरुआत की। टीम ने 6.4 ओवर में 51 रन बना लिए थे, जिससे ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

👉🏻इसके बाद 13.5 ओवर में स्कोर 103 रन तक पहुँच चुका था, जिससे यह साफ हो गया कि मुकाबला आखिरी ओवरों तक जाएगा।

👉🏻Prashant Bansod ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 52 रन (7 चौके, 2 छक्के) जड़े। दूसरे छोर पर Suvendu Swain ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 53 रन नाबाद बनाए। अंत में Vinay Kumar ने 30 रन नाबाद जोड़कर जीत की ओर टीम को मजबूती से पहुँचाया।

bhilai boys

आखिरी ओवर और जीत का जश्न

👉🏻18.4 ओवर में Bhilai Boys ने 158/4 का स्कोर हासिल करते ही पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। 3:12 PM पर जैसे ही जीत का रन बना, खिलाड़ी मैदान में खुशी से झूम उठे। Bhilai Boys ने HR11 को 6 विकेट से हराकर
Inter Department Leather Ball Tournament 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।


टूर्नामेंट अवॉर्ड्स – खिलाड़ियों की मेहनत का सम्मान-

👉फाइनल के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। Best Batsman का पुरस्कार Suvendu Swain को मिला, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 149 रन बनाकर निरंतरता का शानदार उदाहरण पेश किया।

👉Best Bowler का खिताब Rajesh Baghel को दिया गया, जिन्होंने 11 विकेट लेकर गेंदबाजी में अपनी प्रभावी मौजूदगी दर्ज कराई।

👉Best Fielder का अवॉर्ड Srinivas Rao को मिला, जिनकी फील्डिंग पूरे टूर्नामेंट में चर्चा का विषय रही। वहीं Player of the Series का सम्मान Vimal Kumar को प्रदान किया गया।


मुख्य अतिथि और सम्मान समारोह

पुरस्कार वितरण समारोह में Jitendra Shukla (SP INSG) और Sanjay Pundir विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दोनों अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।


मैदान से प्रतिक्रियाएं

👉Bhilai Boys के Team Owner Krishna Murti ने टीम की जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करने की प्रेरणा दी।

👉Captain Abhishek Singh ने कहा कि इस तरह के आयोजन BSP कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर देते हैं। Runner-up Team Captain Arjun Tyagi ने सफल आयोजन के लिए Iron Sporting Club को बधाई दी।


Winning Squad – Bhilai Boys Team

👉Krishna Murti (Team Owner), Nitin Kashyap (Team Manager & Co-owner), Ghanshyam Sahu (Co-owner)

👉Abhishek Singh (Captain), Srinivas Rao (Wicket Keeper), Suresh Sonpipre, Suvendu Swain, Prashant Bansod, Rajesh Baghel, Vinay Kumar, Radheshyam, Aman Kumar, Shashank Kumar, S Babu Rao, Sudhakar Kumar, Naseem Khan, Dilip Reddy.


जब खेल बना प्लांट की पहचान

Inter Department Leather Ball Tournament 2026 ने यह साबित कर दिया कि भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी केवल कार्यस्थल पर ही नहीं, बल्कि खेल के मैदान पर भी समान समर्पण और अनुशासन के साथ प्रदर्शन करते हैं।
Iron Sporting Club द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट कर्मचारियों के बीच टीमवर्क, फिटनेस और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने वाला सफल आयोजन रहा। Bhilai Boys की यह खिताबी जीत लंबे समय तक BSP के खेल इतिहास में याद की जाती रहेगी।


अगली खबर पढ़े : – Bhilai Steel Plant में ठेका श्रमिकों के शोषण पर लगेगा लगाम: अब ESCROW Account से मिलेगा पूरा वेतन?


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *