BSP में AI Masters Trophy 2025: क्या आपका आइडिया 15,000₹ जितवा सकता है? अब दिखाइए कमाल!

Artificial Intelligence in manufacturing

– DIGITAL BHILAI NEWS – (AI Masters Trophy)

  • क्या आपकी टीम Workplace की किसी समस्या को AI से बेहतर बना सकती है? अगर हाँ — तो इस बार आपकी बुद्धिमत्ता न केवल पहचान पाएगी, बल्कि आपको ट्रॉफी और 15,000 रुपये तक का इनाम भी दिला सकती है!
  • भिलाई इस्पात संयंत्र ने आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार अवसर पेश किया है –  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंडस्ट्री 4.0 तकनीकों से समबन्धित एक अनूठी प्रतियोगिता — “ED(W) AI Masters Trophy 2025-26” लॉन्च की है।
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों के उपयोग हेतु प्रेरित करना और कार्यस्थल में दक्षता बढ़ाना है।
  • प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाणपत्र व ट्रॉफी के साथ आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
  • आइये विस्तार से जानते है इस प्रतियोगिता के बारे में 👇

HOW TO USE AI


बैकग्राउंड

👉सेल (SAIL) ने उद्योग में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देते हुए AI व इंडस्ट्री 4.0 के उपयोग से 1000 करोड़ रुपये बचत का लक्ष्य निर्धारित किया है।

👉इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कर्मचारियों में जागरूकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने हेतु यह प्रतियोगिता रखी गई है।

Join WhatsApp

👉यह प्रतियोगिता विशेष रूप से ऐसे असली प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देती है, जो इन-हाउस बनाए गए हों ❌ किसी चल रहे कॉन्ट्रैक्ट/प्रोक्योरमेंट-आधारित प्रोजेक्ट का हिस्सा न हों।

AI Masters Trophy
AI Masters Trophy circular

ये खबर भी पढ़े : – JLNRC Hospital Sector 9: क्या भिलाई की जीवनरेखा संकट में? जाने मेडिकल Collage बनाने की मांग क्यों?


Industry 4.0 क्या है?

👉फैक्टरी में मशीनें, कंप्यूटर और सेंसर एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं और मिलकर काम को तेज़, सुरक्षित और सटीक बनाते हैं। यानी फैक्टरी अब पहले की तरह सिर्फ मशीनों पर निर्भर नहीं रहती, बल्कि स्मार्ट टेक्नोलॉजी की मदद से खुद सीखकर बेहतर काम करती है।

Industry 4.0 किन-किन तकनीकों पर आधारित है?

👉Industry 4.0 कई आधुनिक तकनीकों का मेल है—

  • AI (Artificial Intelligence) –  मशीनें खुद फैसला ले सकें

  • Machine Learning – मशीनें पिछले डेटा से सीखें

  • IoT (Sensors) – मशीनें और सिस्टम एक-दूसरे से जुड़े रहें

  • Data Analytics – डेटा देखकर सही निर्णय

  • Robotics – दोहराव वाला काम मशीनें करें

  • Automation – काम अपने-आप हो जाए

  • Cloud Computing – डेटा कहीं से भी सुरक्षित उपलब्ध।

ये तकनीकें मिलकर फैक्टरी को इतना स्मार्ट बनाती हैं कि वह खुद-ही यह पता लगाने लगे कि कब मशीन खराब होगी, कहाँ समय बचाया जा सकता है, और काम कैसे तेज़ किया जा सकता है।


मुख्य उद्देश्य

  • सुरक्षा मानकों में सुधार हेतु AI का उपयोग। 

  • इंटेलिजेंट ऑटोमेशन द्वारा परिचालन क्षमता बढ़ाना। 

  • प्रोसेस ऑटोमेशन से लागत कम करना। 

  • डेटा आधारित निर्णय लेने को प्रोत्साहित करना। 

BHILAI STEEL PLANT - BSP


ये खबर भी पढ़े : भिलाई इस्पात संयंत्र की ग्लैमिका पटेल ने इंडियन मेमोरी चैम्पियनशिप 2025 में निभाई ‘आर्बिटर’ की भूमिका – जाने उनकी ये उपलब्धि


प्रतियोगिता संरचना (100 अंक)

  • तकनीकी पेपर का मूल्यांकन: 60 अंक

  • प्रस्तुति (Presentation): 40 अंक

प्रोजेक्ट चयन का मूल सिद्धांत

“Workplace पर मौजूद किसी वास्तविक समस्या को AI / Industry-4.0 से बेहतर, तेज, सुरक्षित और सस्ता बनाने का समाधान।”

AI Masters Trophy
CIRCULAR PAGE – 2

नीचे दी गई सभी जानकारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार है।

श्रेणी विवरण
प्रतियोगिता नाम ED(W) – AI Masters Trophy 2025-26
पात्रता BSP व Mines के Non-Managerial Regular Employees
टीम आकार न्यूनतम 2, अधिकतम 3
थीम कार्यस्थल की समस्या को AI/Industry 4.0 से हल करना
पेपर शब्द सीमा 1500 शब्द
फ़ॉन्ट Times New Roman, Size 12
अंतिम तिथि (एंट्री) 30 नवंबर 2025
अंतिम तिथि (पेपर) 31 दिसंबर 2025
प्रस्तुति जनवरी 2026 — द्वितीय सप्ताह
प्रथम पुरस्कार ₹15,000 + प्रमाणपत्र + ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार ₹10,000 + प्रमाणपत्र + ट्रॉफी
तृतीय पुरस्कार ₹5,000 + प्रमाणपत्र
मूल्यांकन मानदंड उपयोगिता, कार्यान्वयन, मौलिकता
संपर्क अधिकारी 1 श्री जोजेन जोस 
संपर्क अधिकारी 2 श्री सैफुद्दीन फ़जली 
आवश्यक प्रमाणपत्र HoD द्वारा प्रमाणन

पेपर में क्या शामिल होना चाहिए?

  • समस्या का विवरण

  • पहले समाधान कैसे होते थे

  • AI/Industry-4.0 का उपयोग कैसे हुआ — कौन-से टूल/तकनीकें

  • संगठन को लाभ (Tangible + Intangible)

  • चार्ट/डायग्राम

  • HoD प्रमाणन

  • Field/Evidence-based डेटा

इस प्रतियोगिता में AI का उपयोग कैसे किया जा सकता है?

AI का सबसे बड़ा फायदा है— काम तेज़ होता है, गलती कम होती है और खर्च बचता है। नीचे कुछ आसान उदाहरण दिए गए हैं 👇

👉 Safety सुधारने में – CCTV कैमरे से helmet, gloves जैसे PPE की पहचान, खतरे वाले क्षेत्रों में किसी के जाने पर तुरंत अलर्ट

👉 मशीन खराब होने की जानकारी पहले देना – Motor / Crane जैसे उपकरण कब खराब हो सकते हैं ये पहले से पता चल जाता है, इससे काम रुकता नहीं और समय बचता है। 

👉 Production Efficiency बढ़ाना – AI यह तय करने में मदद करता है कि कौन-सा काम कब और कैसे किया जाए-Delay कम होता है

👉 Quality सुधारना – कैमरे और AI की मदद से खराब प्रोडक्ट्स जल्दी पहचान लिए जाते हैं

👉 खर्च बचाना – Energy कहाँ ज्यादा लग रही है – AI बता देता है – बिजली का खर्च कम

👉 कागज़ी काम कम करना – दस्तावेज़ स्कैन कर सीधे कंप्यूटर में अपने-आप सेव/सॉर्ट हो जाते हैं – समय बचता है – यानी छोटा-सा AI टूल भी रोजमर्रा के काम को आसान, तेज़ और सुरक्षित बना सकता है।


प्रस्तुति (Presentation)

  • समय: 15 मिनट

  • Q&A: 5 मिनट

  • जजों के पैनल के समक्ष प्रस्तुति

  • पेपर और प्रस्तुति — एक ही पैनल द्वारा मूल्यांकन


मूल्यांकन के आधार

👉Paper (एक प्रकार की केस स्टडी एब्स्ट्रेक्ट) (60%) – मौलिकता, रेफरेंस की गुणवत्ता, वास्तविक/फील्ड डेटा का उपयोग, लिखने की शैली व flow

👉Presentation (40%) – साफ-सुथरी प्रस्तुति, प्रश्नों का उत्तर देने की क्षमता, टीम वर्क, समय सीमा का पालन


महत्वपूर्ण बातें

  • प्रोजेक्ट पूरी तरह इन-हाउस विकसित होना चाहिए

  • कॉन्ट्रैक्ट/खरीद मार्ग से जुड़े ongoing Industry-4.0 प्रोजेक्ट स्वीकार नहीं होंगे

  • टीम अन्य विभागों से हो सकती है — लेकिन सभी HoDs के हस्ताक्षर आवश्यक

किस प्रकार के प्रोजेक्ट शामिल किए जा सकते हैं?

जैसे —

  • मशीन खराबी का पहले-से अनुमान (Predictive Maintenance)

  • PPE / Safety Violation Detection

  • AI-based Workflow Automation

  • Data-driven Decision Making

  • Production / Energy Optimization

  • Quality Prediction & Improvement

  • Material Tracking & Analytics

👉ऐसे प्रोजेक्ट्स जो workplace की समस्या को मापनीय लाभ देकर – अधिक सुरक्षित, अधिक तेज और अधिक किफायती बनाएँ — वे इस प्रतियोगिता के लिए सराहनीय प्रविष्टियाँ होंगी।


क्यों है यह मौका खास?

👉कार्यस्थल की वास्तविक समस्या को हल करने का अवसर – इससे न केवल workplace सुरक्षित और efficient बनता है,
👉AI एवं Industry 4.0 तकनीक सीखने और उपयोग करने का मंच – यह प्रतियोगिता युवा कर्मचारियों को smart solutions विकसित करने हेतु AI  तकनीकों का hands-on exposure देती है।
👉नवाचार और प्रतिभा को पहचानने का प्लेटफॉर्म – संगठन की लागत बचत और डिजिटल परिवर्तन में भी सीधा योगदान मिलता है।
👉विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार + सर्टिफिकेट + ट्रॉफी


निष्कर्ष :

SAIL-BSP द्वारा आयोजित AI Masters Trophy 2025-26 कर्मचारियों के लिए तकनीकी उत्कृष्टता और नवाचार दिखाने का शानदार अवसर है।
यदि आप AI या Industry-4.0 आधारित समाधान पर काम कर रहे हैं, या कोई बेहतरीन आइडिया आपके पास है,
तो यह प्रतियोगिता आपके हुनर को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का रास्ता बन सकती है।


Disclaimer:
इस खबर में संबंधित जानकारी आधिकारिक सर्कुलर से ली गई है। लेखक ने इसमें प्रतियोगिता से जुड़े अपने सुझाव भी शामिल किए हैं।
खबर में त्रुटि की संभावना हो सकती है। अतः प्रतिभागी आधिकारिक सर्कुलर को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही कोई निर्णय लें।
हमे सपोर्ट करने के लिए Digital Bhilai News को इंस्टाग्राम में फॉलो करें। हमारा इंस्टाग्राम लिंक 👉 https://www.instagram.com/digitalbhilai.online?igsh=MXBibW5rOHA1cGQwZg==&utm_source=ig_contact_invite

अगली खबर पढ़े : – Dubai मिशन से पहले BSP टीम ने जताया आभार! ED Works से की मुलाक़ात; यूनियन ने खिलाई मिठाई — Safety Circle दिलाएगा वैश्विक सम्मान


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़ 

One thought on “BSP में AI Masters Trophy 2025: क्या आपका आइडिया 15,000₹ जितवा सकता है? अब दिखाइए कमाल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *