SRU, BHILAI में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला: साहित्यकारा सरला शर्मा ने दिया युवाओं को संदेश
– DIGITAL BHILAI NEWS –
– 28 – SEPTEMBER – 2025 – (NEWS FROM SRU BHILAI)
- SRU, भिलाई में दिनांक 13 सितम्बर से 29 सितम्बर 2025 तक हिन्दी पखवाडा मनाया जा रहा है।
- जिसके अतंर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, इसी तारतम्य में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका विषय था ʺभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दी – समस्या एवं समाधानʺ
- इस अवसर पर प्रदेश की वरिष्ठ साहित्यकारा एवं पूर्व व्याख्याता (हिन्दी), बीएसपी इंग्लिश मीडियम स्कूल, श्रीमती सरला शर्मा मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता रहीं।
- आइये जानते है कार्यक्रम में क्या विशेष रहा?
कार्यक्रम की शुरुआत
👉मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
👉तत्पश्चात महाप्रबंधक-एसआरयू भिलाई / मा. संसा. श्री होमन कुमार साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
👉अपने स्वागत भाषण में श्री होमन कुमार साहू जी ने मुख्य अतिथि को जानकारी दी कि SRU, भिलाई को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु वर्ष 2024-25 के लिए अग्रगण्य पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

उद्बोधन और विचार
👉राजभाषा अधिकारी श्री मधुसूधन राव ने अपने उद्बोधन में हिंदी के क्षेत्र में संयंत्र के उत्तरोत्तर विकास के विषय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
👉उन्होंने कहा कि SRU भिलाई में शुरू से ही हिंदी में कार्य होते रहे हैं परन्तु कुछ कमियां रह गयी थीं, जिन्हें संयंत्र प्रमुख श्री विशाल शुक्ल के नेतृत्व में दूर किया गया।
👉अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती सरला शर्मा ने कहा:
“यह गर्व का विषय है कि हम भारतीय हैं। प्राचीन काल से ही भारत में शिक्षा का स्तर ऊँचा रहा है, परन्तु समय-समय पर देश को कमजोर करने वाली ताकतों ने भारत की एकता की प्रतीक भाषा हिन्दी को विवादों में घसीटा।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक कार्यकलापों में हिन्दी को प्राथमिकता दें और भाषा को गौरव से अपनाएं।
👉इसके सन्दर्भ में उन्होंने देश के इतिहास में घटित हुई घटनाओं का उदाहरण देकर समझाया।
👉साथ ही उन्होंने हिन्दी भाषा के उपयोग को फायदेमंद बताते हुए सभी से अपने पुराने अनुभव साझा किये ।

ये खबर भी पढ़े : – रावघाट माइंस में ST कर्मचारियों की आवाज़ बुलंद: BSP शेड्यूल्ड ट्राइब एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन ने किया संगठन का विस्तार
संयंत्र प्रमुख की प्रतिक्रिया
👉इस उपलक्ष पर संयंत्र के इकाई प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक श्री विशाल शुक्ल ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि —
“चार भाषाओं की ज्ञाता, बहुमुखी प्रतिभा की धनी, वरिष्ठ साहित्यकार को अपने संयंत्र में आमंत्रित कर हम गौरवान्वित हैं।”
👉इसके पश्चात SRU, भिलाई की तरफ से मुख्य महाप्रबंधक श्री विशाल शुक्ल द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
👉श्रीमती सरला शर्मा जी ने इस कार्यक्रम में बुलाने हेतु SRU प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़े : – TATA STEEL BONUS 2025: 303.13 करोड़ का तोहफ़ा या संघर्ष की विरासत? पढ़िए ये खास विश्लेषण 👇
कार्यक्रम की अन्य झलकियां
👉कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग के श्री अमितेष पुरोहित ने किया।
👉धन्यवाद भाषण के बाद स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
👉इस मौके पर एसआरयू भिलाई के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़े : – Coal India में Jackpot Bonus के साथ सब ओर हरियाली, इधर SAIL Employees बोले – कब दिखेगी Steel Ministry की मेहरबानी?
ये खबर भी पढ़े : – SAIL IFICO रामगढ़ बवाल: जनता के गुस्से के आगे गार्ड-पुलिस नतमस्तक, GM ऑफिस में तोड़फोड़ — क्या 10 अक्टूबर को फिर होगा बड़ा बवाल?
ये खबर भी पढ़े : – भिलाई स्टील प्लांट में 105 KM/H की रफ्तार! कैमरे में कैद 85 अधिकारी-कर्मी, डेटा सार्वजनिक कर जलील?
ये खबर भी पढ़े : – रेलवे से लेकर कोल इंडिया और EPFO तक: कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट बीमा कवच – SAIL कर्मचारी यहां भी खाली हाथ….

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


888pgvip is where the big boys play. I might not be a VIP just yet, but I’m working on it! They’ve got all the high-roller games, so if you’re feeling lucky, give it a shot! You can thank me later. 888pgvip is where the action is at.