सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

SAIL बोनस संग्राम 2025: जानिए दिनभर में क्या हुआ और आगे क्या हो सकता है बड़ा फैसला

SAIL BONUS MEETING 2025 UPDATES

– DIGITAL BHILAI NEWS – 

– 20 – SEPTEMBER – 2025 – (SAIL BONUS MEETING UPDATE)


  • SAIL कर्मचारियों के बोनस पर आज दिल्ली में हुई एनजेसीएस (NJCS) की बैठक पूरे दिन सुबह से हीचर्चा का विषय बनी हुई है। और अंतिम फैसला अभी आना बाकि है।
  • देशभर के SAIL  कर्मी टकटकी लगाए बैठे है – कि इस बार त्योहारों से पहले आखिर बोनस पर कैसा सौदा होगा?
    अभी तक चले ड्रामे में कई बार माहौल गरमाया, कई बार ठंडा हुआ, और अभी फैसला आना बाकि है।
  • चलिए जानते है आज सुबह से क्या क्या हुआ और इस पर सोशल मीडिया में कर्मियों के रिएक्शन क्या रहे ?


आज की बैठक का घटनाक्रम – मिनट दर मिनट अपडेट

👉सुबह 12.30 बजे तक – प्रेजेंटेशन की बरसात

बैठक की शुरुआत में प्रबंधन ने करीब 12.30 बजे तक प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी और प्रॉफिट पर लंबा प्रेजेंटेशन दिया।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

👉दोपहर 1.30 बजे – पहला ऑफर

करीब 1.30 बजे प्रबंधन ने कर्मियों के सामने अपना ऑफर रखा।
👉 फॉर्मूले के अनुसार बोनस 29,500 और ट्रैनीस के लिए  23,600 रुपए बनता है।

यह बात कर्मियों को पता लगते ही उनमे निराशा और गुस्सा दोनों फैल गया।

Join WhatsApp

यूनियन का जवाब – “40,500 से कम नहीं”

यूनियन नेताओं ने दो टूक कहा –
👉 “40500 रुपए से कम पर कोई बातचीत नहीं होगी। इससे नीचे कुछ भी स्वीकार्य नहीं है।”

यूनियन ने माइंस (Mines) का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि माइंस का प्रॉफिट बोनस कैलकुलेशन में क्यों नहीं जोड़ा जाता, जबकि कंपनी का एक बड़ा मुनाफा वहीं से आता है।

मैनेजमेंट की नाराज़गी

प्रबंधन ने साफ कहा –
👉 “40,500 तो बिल्कुल असंभव है। फॉर्मूला से जो निकलता है, वही मिलेगा।”

👉इसके बाद माहौल गरम हो गया और बैठक को लंच ब्रेक पर रोकना पड़ा।

दोपहर 3 बजे के बाद – फिर बातचीत

👉लंच ब्रेक के बाद 3 बजे बैठक दोबारा शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक, मैनेजमेंट का रुख अभी भी वही रहा – 29,500 से ऊपर नहीं जाएंगे।
जबकि यूनियन अपने 40,500 पर अड़ी रही।



सोशल मीडिया पर चर्चा – कर्मियों की बेचैनी

👉बैठक चल रही है और SAIL कर्मी लगातार सोशल मीडिया पर अपडेट के लिए नज़रे गड़ाए हुए है। और सुबह कर्मियों के जो रिएक्शन सामने आये वो इस प्रकार है 👇

  • किसी ने लिखा – “अगर आज फाइनल नहीं हुआ तो 26 सितम्बर तक सीधे खाते में पैसे डाल दिए जाएंगे, जैसे पिछली बार हुआ था।”

  • तो किसी ने व्यंग्य में कहा – “यूनियन नेता भी कमजोर पड़ रहे हैं, आखिरकार कौन झुकेगा?”

👉यहां तक कि कई ग्रुप्स में कर्मियों ने मजाक-मजाक में ‘बोली लगाना’ शुरू कर दिया कि बोनस आखिर कितना तय होगा।



दूसरी तरफ NMDC और नगरनार का बड़ा ऐलान

जबकि SAIL कर्मी असमंजस में थे, वहीं दूसरी तरफ NMDC और नगरनार स्टील कर्मचारियों के लिए शानदार बोनस पैकेज तय हो गया।

  • दुर्गा पूजा बोनस: ₹1,68,500

  • दिवाली बोनस: 7 ग्राम सोने का सिक्का

यह खबर सामने आते ही SAIL कर्मियों में और भी निराशा और असंतोष बढ़ गया। क्युकी SAIL में महारत्न के नाम पर कर्मियों के लिए कुछ नहीं।



अधिकारियों का PRP पहले से तय

सूत्रों के अनुसार, SAIL अधिकारियों के PRP (Performance Related Pay) के लिए पहले ही 150 करोड़ रुपए का इंतजाम कर लिया गया है।
👉 PRP = PBT 3008 करोड़ का 5%
यानी जैसे ही कर्मचारियों का बोनस फाइनल होगा, अधिकारियों का PRP भी उनके खातों में डाल दिया जाएगा।

इससे कर्मियों में यह भावना और मजबूत हुई कि “प्रबंधन अधिकारियों का ध्यान पहले रखता है, श्रमिकों की वैसे भी खास एहमियत नहीं ”



आगे क्या हो सकता है?

  • अगर यूनियन और प्रबंधन आज समझौते पर नहीं पहुंचे तो 26 सितंबर तक बोनस की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जा सकती है।

  • अगर समझौता होता है तो देखना होगा कि राशि 29,500 से ऊपर जाती है या 40,500 तक पहुंचती है।

  • स्थिति जस की तस रही तो कर्मचारियों में असंतोष और बढ़ सकता है, जिससे त्योहारों से पहले माहौल गरमा सकता है।



ये खबर भी पढ़े : – NPS Reforms 2025: PFRDA ने प्रस्तावित किए बड़े बदलाव, जानिए निवेशकों और रिटायरमेंट प्लानिंग पर असर


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़ 

4 thoughts on “SAIL बोनस संग्राम 2025: जानिए दिनभर में क्या हुआ और आगे क्या हो सकता है बड़ा फैसला

  1. After study a number of of the weblog posts on your website now, and I really like your way of blogging. I bookmarked it to my bookmark web site checklist and shall be checking again soon. Pls try my web site as properly and let me know what you think.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *