BSP Workers Union की CGM (Mechanical) से बैठक: मैनपावर कमी पर गरमा-गरम चर्चा, प्रबंधन ने दिया आश्वासन
– DIGITAL BHILAI NEWS –
– 17 – SEPTEMBER – 2025 – (BHILAI STEEL PLANT)
- भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में कर्मचारियों की सुरक्षा और वेलफेयर को लेकर BSP WORKERS UNION और विभागीय प्रबंधन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
- इस बैठक में यूनियन ने मैनपावर की भारी कमी और बुनियादी सुविधाओं की मांग को प्रमुखता से रखा।
- वहीं, प्रबंधन की ओर से स्पष्ट कहा गया कि “मैनपावर की कोई कमी नहीं है, जहाँ जरूरत होगी वहाँ अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराया जाएगा।”
- आइये जानते है इस मुलाकात का असर ?
बैठक का नेतृत्व
👉बैठक का नेतृत्व यूनियन के कार्यकारी महासचिव श्री शिव बहादुर सिंह ने किया, जबकि समन्वय उप महासचिव श्री प्रदीप सिंह द्वारा किया गया।
👉इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने CGM (मैकेनिकल) श्री प्रमोद कुमार से कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

यूनियन की मुख्य चिंताएँ
👉यूनियन ने कहा कि संयंत्र के मैकेनिकल, सर्विसेज और शॉप फ्लोर जैसे विभागों में लगातार मैनपावर की कमी महसूस की जा रही है।
-
प्रबंधन ठेका श्रमिकों की संख्या में लगभग 20-25% कटौती का टारगेट लेकर काम कर रहा है।
-
यूनियन का तर्क है कि काम की अधिकता को देखते हुए यह निर्णय न्यायसंगत नहीं है।
-
हर विभाग में कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यकुशलता के लिए अतिरिक्त मैनपावर की आवश्यकता है।
उठाये गए अन्य मुद्दे
👉उप महासचिव प्रदीप सिंह ने “टूल्स एंड टैकल्स” सेक्शन में कर्मचारियों की कमी और सुविधाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा:
-
खुले में रखे Wire Rope Reel के लिए शेड बनाया जाए।
-
शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से कर्मियों को भटकना पड़ता है।
👉यूनियन सदस्य रामनाथ ध्रुव ने CHM-4 की समस्याएँ उठाईं:
-
पुराने चैन ब्लॉक हुक के कारण दुर्घटना का खतरा।
-
गैस कटिंग रेगुलेटर में अलग-अलग प्रेशर गेज लगाने की मांग।
-
रेस्ट रूम और टॉयलेट की खराब स्थिति पर असंतोष जताया।

प्रबंधन का जवाब
👉सीजीएम (मैकेनिकल) श्री प्रमोद कुमार ने कहा कि:
-
“जहाँ कार्य की अधिकता है वहाँ मैनपावर नहीं घटेगा, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर और बढ़ाया जाएगा।”
-
टूल्स एंड टैकल्स जैसे अहम विभागों को प्राथमिकता दी जाएगी।
-
सभी बिंदुओं पर त्वरित और सार्थक कार्रवाई की जाएगी ताकि कर्मचारियों को जल्द ही सुधार देखने को मिले।
बैठक में मौजूद प्रतिनिधि
👉इस बैठक में यूनियन के कई पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
-
कार्यकारी महासचिव श्री शिव बहादुर सिंह
-
उप महासचिव श्री सुरेश सिंह, श्री प्रदीप सिंह, श्री संदीप सिंह, श्री राजकुमार सिंह
-
सहायक महासचिव श्री कन्हैयालाल अहिरे
-
वरिष्ठ सचिव श्री रविशंकर सिंह
-
प्रतिनिधि श्री रामनाथ ध्रुव, श्री विमल कांत पांडे आदि उपस्थित थे।
यूनियन की सक्रियता पर बयान
👉भिलाई स्टील प्लांट की BSP वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की सक्रियता को लेकर अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि यूनियन हमेशा कर्मचारियों के छोटे से छोटे मुद्दे को गंभीरता से उठाती रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “कुछ यूनियन सिर्फ चिट्ठियाँ लिखने तक सीमित हैं, धरातल पर उनका नामो निशान नहीं और कुछ बड़े-बड़े कार्यालय लेकर चुपचाप बैठे रहते हैं, लेकिन BSP Workers Union ही वह UNION है जो हर समय कर्मचारियों के साथ खड़ा है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे BSP Workers Union से जुड़ें, ताकि अपनी समस्याओं का सही समाधान पा सकें और सामूहिक ताकत के साथ न्याय सुनिश्चित कर सकें।
👉अध्यक्ष महोदय ने यह भी बताया कि भिलाई स्टील प्लांट में वे Leave Combination को खत्म करने के प्रयास में लगे हुए हैं और जल्द ही कर्मियों को इस Leave Combination से छुटकारा मिलने वाला है। BSP Workers Union का यह कार्य अब अंतिम चरण में है।
👉यह बैठक BSP के कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच संवाद का एक सकारात्मक प्रयास रही। यूनियन की ओर से उठाए गए मुद्दे स्पष्ट रूप से सुरक्षा, सुविधा और मैनपावर संतुलन से जुड़े थे, जिन पर प्रबंधन ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। आने वाले दिनों में इन निर्णयों का असर कार्यस्थल पर दिखना कर्मचारियों के लिए राहत की बात होगी।
अगली खबर पढ़े : – सेक्टर‑7 भिलाई में बनेगा ‘चार धाम’: दुर्गा पूजा 2025 का सबसे भव्य आकर्षण, 150 कलाकार कर रहे तैयारी – जानिए इस बार क्या होगा खास”
रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

