BHILAI TOWNSHIP में रातभर अंधेरा: तेज़ आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, बिजली सप्लाई ठप – सेक्टर 6 में वार्ड पार्षद साकेत चंद्राकर ने संभाली कमान
– DIGITAL BHILAI NEWS –
27 अगस्त 2025 – BHILAI TOWNSHIP
- बीती रात आई तेज़ आंधी और भारी बारिश ने भिलाई टाउनशिप की रफ्तार थाम दी।
- रात करीब 11 बजे आए तूफ़ान में कई जगह पेड़ टूटकर गिरे, सड़कों पर बाधा बनी और आधे से ज़्यादा टाउनशिप अंधेरे में डूब गई।
- जानिए रात भर कैसा रहा माहौल ❓👇
ये खबर भी पढ़ें – सेक्टर‑7 भिलाई में बनेगा ‘चार धाम’: दुर्गा पूजा 2025 का सबसे भव्य आकर्षण, 150 कलाकार कर रहे तैयारी – जानिए इस बार क्या होगा खास”
आधी रात का ब्लैक आउट😰
👉रात करीब 11 बजे भारी बारिश के बाद तेज तूफान ने टाउनशिप को अपनी चपेट में ले लिया और जगह जगह पेड़ गिरने से बिजली के तार भी टूट गए और विभिन्न जगहों में ब्लैकआउट हो गया – जानिए किन इलाकों में हुआ ❓
👉सेक्टर 10, सेक्टर 7, रशियन कॉम्प्लेक्स, वाइजैग हॉस्टल, सेक्टर 6 और सेक्टर 4 में पूरी रात बिजली सप्लाई बंद रही।
👉बोरिया गेट–मेन गेट रोड और HUDCO, तालपुरी, एमडी बंगला रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ।
👉नगर सेवाएं विभाग की टीम ने रातभर पेड़ों को काटकर हटाने का काम किया।
ये खबर भी पढ़ें – रूआबांधा में बना नया डोम शेड — 14.62 लाख की लागत से तैयार, विधायक ललित चंद्राकर ने किया लोकार्पण
सेक्टर 6 में संकट और पार्षद की भूमिका ✨
👉सबसे ज्यादा दिक्कत सेक्टर 6 में हुई, जहां मेन लाइन पर पेड़ गिरने से पूरी रात बिजली गुल रही। इस दौरान वार्ड पश्चिम के पार्षद श्री साकेत चंद्राकर पूरी रात मौके पर मौजूद रहे।
👉BSP इलेक्ट्रिकल टीम के साथ मिलकर उन्होंने लगातार लाइन ट्रेसिंग और रिपेयर का काम करवाया।

👉रातभर की मशक्कत के बाद सुबह 5:45 बजे सेक्टर 6 में बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।
👉 हालांकि यहां MGM स्कूल के बाजू में स्थित बी1 कॉलोनी में सुबह भी पावर ट्रिप की समस्या बनी रही क्योंकि सड़क 74 में एक घर के सामने तार के ऊपर पेड़ टूट कर गिर गया था। जिसको पार्षद जी ने स्थानीय लोगों के सहयोग और लगातार BSP की टिम से संपर्क कर बाधित बिजली सप्लाई को फिर से चालू करवाया।

ये खबर भी पढ़ें – आखिरकार CLC कार्यालय की नींद टूटी, अब 9 सितम्बर को बैठक: हजारों SAIL कर्मचारियों की उम्मीदें दांव पर
लगातार जनता से संवाद 📲
बिजली गुल होने से परेशान लोगों में बेचैनी थी। इस दौरान पार्षद श्री साकेत चंद्राकर न सिर्फ़ मौके पर सक्रिय रहे, बल्कि लगातार अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स और अन्य माध्यमों से लोगों को अपडेट देते रहे।
❗किस समय लाइन ट्रेस हुई
❗BSP टीम कहाँ काम कर रही है
❗सप्लाई कब तक बहाल हो सकती है
इन सभी जानकारियों को समय-समय पर साझा कर उन्होंने निवासियों की चिंता कम की और अफ़वाहों को फैलने से रोका।
ये खबर भी पढ़ें – नराकास, भिलाई-दुर्ग की छमाही बैठक एवं वार्षिक पुरस्कार समारोह 28 अगस्त को
BSP टीम की चुनौतियाँ
❗👉घनी झाड़ियों और टूटी डालियों की वजह से लाइन तक पहुँचना मुश्किल
❗👉कई बार कनेक्शन जोड़ने के बाद भी ट्रिप होना
❗👉अंततः दूसरे फीडर से सप्लाई जोड़कर स्थिति संभाली गई
ये खबर भी पढ़ें – पोरा तिहार 2025 : छत्तीसगढ़ के किसानों संग संस्कृति अऊ बैल जोत के गाथा
नागरिकों के लिए संदेश
पार्षद श्री साकेत चंद्राकर ने मौके पर कहा कि—
“टाउनशिप की बिजली सप्लाई बहाल करने में BSP और नगर सेवाएं विभाग की टीम ने पूरी-रात मेहनत की। ऐसे हालात में सभी को धैर्य रखना चाहिए और सहयोग करना चाहिए।”

आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं – ऑनलाइन-ऑफलाइन फार्मेसी का उलझा जाल: JLNRC Hospital मरीजों का दवाओं के लिए घंटों इंतजार
आप ये खबर भी पढ़ सकते है – All India Homeopathy Research Summit 2025 : भिलाई के “डॉ. राजर्षि मिश्रा” को सम्मान
✍🏻 रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

