हिंदी के प्रगामी प्रयोग में एसआरयू भिलाई का उत्कृष्ट योगदान, मिला राजभाषा अग्रगण्य पुरस्कार
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई। हिंदी के प्रगामी प्रयोग और राजभाषा नीतियों के प्रभावी अनुपालन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य के लिए सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट (एसआरयू), भिलाई को वर्ष 2025-26 के लिए राजभाषा अग्रगण्य पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
- यह सम्मान नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति भिलाई-दुर्ग की 63वीं छमाही बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया गया, जहां भिलाई-दुर्ग के विभिन्न नराकास संस्थानों के प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारी उपस्थित रहे।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 63वीं छमाही बैठक संपन्न
👉नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति भिलाई-दुर्ग की 63वीं छमाही बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 21.8.2026 को भिलाई इस्पात संयंत्र के अतिथि गृह, भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) भिलाई इस्पात संयंत्र श्री पवन कुमार उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाप्रबंधक प्रभारी (संपर्क, प्रशासन व जनसंपर्क) श्री अमूल्य प्रियदर्शी जी एवं उप महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन एवं प्रभारी राजभाषा) भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति भिलाई-दुर्ग श्री राघवेंद्र कुमार गर्ग जी तथा उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन एवं राजभाषा) श्री जितेंद्र दास मानिकपुरी जी के साथ भिलाई-दुर्ग के विभिन्न नराकास संस्थानों से आए संस्थान प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारी भी उपस्थित थे।
एसआरयू भिलाई को मिला राजभाषा अग्रगण्य पुरस्कार
👉इस कार्यक्रम में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा नीतियों के अनुपालन में नराकास स्तर पर उल्लेखनीय योगदान के लिए एवं संयंत्र में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु “सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट भिलाई को वर्ष 2025-26 के लिए राजभाषा अग्रगण्य पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र” से सम्मानित किया गया।
एसआरयू भिलाई के बारे में मंच संचालक श्री मानिकपुरी जी ने बताया कि हिंदी को बढ़ावा देने हेतु समय-समय पर संयंत्र स्तर पर कई कार्य किए जा रहे हैं, साथ ही हर माह प्रतियोगिताएं आदि भी आयोजित करवाई जाती है, जिसका संपूर्ण श्रेय इकाई प्रमुख श्री विशाल शुक्ल जी एवं राजभाषा अधिकारी श्री मधुसूदन राव जी को जाता है।
एसआरयू भिलाई की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया
👉सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट, भिलाई की ओर से मुख्य महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख श्री विशाल शुक्ल जी ने विशिष्ट अतिथि श्री पवन कुमार जी के कर कमलों से पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया। उनके साथ वरिष्ठ प्रभागीय चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रियंका दास एवं अभियांत्रिकी सहायक (मा. संसा. / राजभाषा) अमितेश पुरोहित भी मंच पर उपस्थित थे।
राजभाषा के क्षेत्र में एसआरयू प्रबंधन की सराहना
👉सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के तौर पर राजभाषा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए विशिष्ट अतिथि ने एसआरयू भिलाई प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
राजभाषा के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए एसआरयू भिलाई द्वारा समय-समय पर किए जा रहे विभिन्न प्रयासों और हिंदी से जुड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन को इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया। यह सम्मान एसआरयू भिलाई द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को भी रेखांकित करता है।
अगली खबर पढ़े 👉भिलाई में पहली बार केंद्रीय श्रम अधिकारियों का श्रमिकों से सीधा संवाद, सांसद विजय बघेल ने उठाए कर्मचारियों के कई बड़े मुद्दे
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Great selection of games and the payouts are handled very efficiently. I trust this site for my leisure time. Check out bigobet899 if you want a fair game.
Really impressed with the payout speed. I had some doubts at first, but everything was processed quickly. Highly recommend vn88vie for anyone looking for reliability.
I love the daily rewards and the loyalty program. It really keeps things interesting and rewarding for regular players. Cheers to vn55xin88