सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

भिलाई में ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, करीब 500 लोगों ने सुने प्रधानमंत्री मोदी के संदेश

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के तत्वावधान में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया।
  • वार्ड क्रमांक 18 स्थित श्री शिव मंदिर परिसर, कॉन्ट्रैक्ट कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 500 लोगों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के संदेशों को सुना।
  • कार्यक्रम का आयोजन भाजपा भिलाई जिला प्रभारी श्री रामजी भारती एवं जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन में किया गया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

मन की बात

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

👉कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड 17 के पार्षद एवं निगम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने किया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक रिंकेश सेन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरी, निहारिका मिश्रा, प्रमोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि महेश वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक, पूर्व महापौर निर्मला यादव, विजय जायसवाल, अजय भसीन, रश्मि सिंह, नितेश मिश्रा, शंकरलाल देवांगन, प्रवीण पाण्डेय, वीरेंद्र यादव, दीपक भोडेकर, सूर्या बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मोदी

Join WhatsApp

प्रधानमंत्री ने बचत, पर्यावरण और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर

👉अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वर्ण (सोना) की अनावश्यक खरीद में संयम बरतने, पुराने आभूषणों की रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने तथा विवाह एवं सामाजिक आयोजनों में जागरूकता अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों की बचत के लिए वाहनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के नांदेड़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रेरणादायी उदाहरणों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों की सफलता की कहानियाँ साझा कीं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, प्रकृति संरक्षण, खेल संस्कृति एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षा, सहायता और विकास के अवसर पहुँचाना है।


सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम को बताया प्रेरणादायी

👉इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में अपनाकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।


राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी का लिया संकल्प

👉कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।


अगली खबर पढ़े 👉 दीपिका मौत मामला: संविदा लैब टेक्नीशियन बर्खास्त, लेकिन सिस्टम के बड़े चेहरे अब भी बेदाग?


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

One thought on “भिलाई में ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, करीब 500 लोगों ने सुने प्रधानमंत्री मोदी के संदेश”

  1. [4714]868vip1 | Link vào trang chủ và hướng dẫn chơi baccarat,Truy cập 868vip1 để nhận link vào trang chủ chính thức. Hỗ trợ tải app 868vip1 nhanh chóng, hướng dẫn nạp tiền qua Momo tiện lợi. Tham gia trải nghiệm ngay. visit: 868vip1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *