सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

खुर्सीपार में पेयजल व्यवस्था की जांच तेज, सप्लाई लाइन और बोरवेल से लिए गए पानी के सैंपल

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाईनगर। खुर्सीपार क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच नगर पालिक निगम भिलाई, पर्यावरण विभाग और केंद्रीय भूजल बोर्ड की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया।
  • वार्ड क्रमांक 43, 44 एवं 46 में सप्लाई लाइन और बोरवेल से मिलने वाले पानी के नमूने परीक्षण के लिए लिए गए।
  • वहीं, मोहल्लेवासियों से सीधे चर्चा कर पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी भी ली गई।

पेयजल व्यवस्था का बारीकी से किया गया निरीक्षण

👉आयुक्त सुरुचि सिंह से चर्चा पश्चात् नगर पालिक निगम भिलाई की टीम, पर्यावरण विभाग की टीम एवं केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक द्वारा खुर्सीपार क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 43, 44 एवं 46 में सप्लाई लाइन एवं बोरवेल से प्राप्त होने वाले पानी के नमूने परीक्षण हेतु लिए गए।


मोहल्लेवासियों से चर्चा कर जानी समस्याएं

👉टीम द्वारा मोहल्लेवासियों से पेयजल आपूर्ति के संबंध में चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली गई। क्षेत्रवासियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पेयजल व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास किया गया।


स्टार एक्स तार प्राइवेट लिमिटेड का औचक निरीक्षण

👉चर्चा के दौरान प्राप्त शिकायत के आधार पर स्टार एक्स तार प्राइवेट लिमिटेड का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाई गई कमियों के संबंध में पर्यावरण विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

👉निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता एवं आपूर्ति व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करना है। पानी के लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे उपस्थित

👉निरीक्षण के दौरान भूजल बोर्ड वैज्ञानिक बी अभिषेक, सहायक अभियंता अजय गौर, पर्यावरण अधिकारी संजय सिंह, उप अभियंता बसंत साहू, आशीष भारती, वेंकट सहित पर्यावरण विभाग की टीम उपस्थित रही।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई के श्रमिकों से सीधे संवाद करेगी केंद्र की टीम, 21 अगस्त को होगा विशेष जागरूकता कार्यक्रम


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *