छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत की दिखी झलक! सांसद विजय बघेल ने किया ‘हमर छत्तीसगढ़–हमर धरोहर’ प्रदर्शनी का शुभारंभ
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोककला, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानने का अवसर अब दुर्ग में मिल रहा है।
- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी ‘हमर छत्तीसगढ़–हमर धरोहर’ का शुभारंभ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने फीता काटकर किया।
- इस प्रदर्शनी में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक जीवनशैली को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
सांसद विजय बघेल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
👉इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, लोककला, जनजातीय विरासत, खान-पान एवं ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित करने के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और विशिष्ट जीवनशैली में समाहित है। हमारी युवा पीढ़ी को अपनी माटी, संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
लोककला से लेकर खान-पान तक, प्रदर्शनी में दिखी छत्तीसगढ़ की विविधता
👉प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, लोकजीवन, खान-पान, वेशभूषा, हस्तशिल्प एवं विभिन्न सांस्कृतिक विशेषताओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश की विविध सांस्कृतिक विरासत को जानने और समझने का अवसर मिल रहा है।
19 और 20 नवंबर को बीआईटी दुर्ग में आयोजन
👉हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 19 एवं 20 नवंबर 2026 को बीआईटी, दुर्ग में दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है।
सांसद ने विश्वविद्यालय परिवार को दी बधाई
👉सांसद श्री विजय बघेल ने विश्वविद्यालय परिवार को इस सराहनीय आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विरासत को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
अगली खबर पढ़े 👉 राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई BSP की पुरुष और महिला टीमें, जानिए कौन-कौन खिलाड़ी हुए शामिल!
रिपोर्ट ; डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

